रोजा इफ्तार पार्टी में सम्मलित होंगे आजम व धर्मेन्द्र

रोजा इफ्तार पार्टी में सम्मलित होंगे आजम व धर्मेन्द्र
 जिलाधिकारी शम्भूनाथ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव को तैयारी संबंधी जानकारी देते एसपी (सिटी) अनिल यादव।

जिलाधिकारी शम्भूनाथ एवं एसएसपी सौमित्र यादव को तैयारी संबंधी जानकारी देते एसपी (सिटी) अनिल यादव।

बदायूं के जिलाधिकारी शम्भूनाथ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने बुधवार को हाफिज सिद्दीक इस्लामियां इन्टर कालेज परिसर पहुंच कर रोज़ा इफ्तार पार्टी की चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ईद की नमाज को दृष्टिगत रखते हुए ईदगाह एवं जामा मस्जिद का भी मौका मुआयना किया।

बता दें कि 16 जुलाई को इस्लामियां इंटर कॉलेज परिसर में विशाल रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। रोज़ा इफ्तार में प्रदेश के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आज़म खां 16 जुलाई को 16: 30 बजे रामपुर से कार द्वारा चलकर 18: 30 बजे बदायूं पहुंचेंगे और 19: 00 बजे रोज़ा इफ्तार पार्टी में शिरकत करेंगे। 19: 45 से 20: 45 बजे तक नगर विकास मंत्री विधायक दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा के आवास पर भेंटवार्ता करेंगे। 20: 45 बजे बदायूं से रामपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, इसी तरह दिल्ली से आकर सांसद धर्मेन्द्र यादव भी रोजा इफ्तार पार्टी में सम्मलित होंगे।

शहर विधायक/अध्यक्ष वक्फ विकास निगम (दर्जा राज्य मंत्री) आबिद रजा के साथ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रोजा इफ्तार पार्टी की तैयारियों का जायजा लेते हुए सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को भी देखा। जामा मस्जिद एवं ईदगाह परिसर का मौका मुआयना करने के बाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ललतेश कुमार को ईद के दिन विशेष सफाई, पथ प्रकाश तथा पेयजल व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ईदगाह पर वाहन पार्किंग स्थल बनाए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अशोक कुमार श्रीवास्तव, एसपी (सिटी) अनिल यादव, नगर मजिस्ट्रेट विजय बहादुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी में मुलायम के साथ रहे अमर सिंह

Leave a Reply