बदायूं जिले की कोतवाली बिसौली में तैनाती के समय इंस्पेक्टर संत प्रसाद उपाध्याय द्वारा परेशान की गई लड़की के आज न्यायालय में बयान दर्ज हो गये। पीड़ित न्यायालय आते समय हादसे का भी शिकार हो गई, जिससे वह चोटिल हो गई, फिर भी वह कोर्ट आई। आरोपी को अभी तक रिलीव नहीं किया गया है। […]
बदायूं के एक मन्दिर में प्रसाद ग्रहण करने से एक की मृत्यु हो गई एवं महंत व एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है। मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना उघैती थाना क्षेत्र के गाँव सिद्ध […]
कुख्यात हत्यारे डीपी यादव, कटारा हत्याकांड को लेकर चर्चित बेटी भारती यादव और दामाद यतेन्द्र राव आदि के द्वारा जमीन कब्जाने के प्रकरण की जाँच शुरू हो गई है। पुलिस ने मौका मुआयना किया एवं पीड़ित के बयान दर्ज कर कागजातों को भी देखा। डीपी यादव हड़पी गई जमीन पर फैक्ट्री बना कर बेटी भारती यादव […]
बदायूं जिले के मूल भाजपा नेता और कार्यकर्ता पार्टी के प्रचंड बहुमत में आने के बाद भी शालीन बने हुए हैं, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपाई बने लोगों ने अति कर रखी है। दल बदल कर आये लोग ही वीवीआईपी कल्चर को बढ़ावा देते नजर आ रहे हैं। मूल भाजपा नेताओं पर […]
बदायूं में गांधी नगर स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी चिन्तक व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर का जन्मदिन मनाया गया, उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का भी आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सहसवान क्षेत्र के विधायक पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव […]
कुख्यात हत्यारे डीपी यादव, कटारा हत्याकांड को लेकर चर्चित बेटी भारती यादव, दामाद यतेन्द्र राव द्वारा जमीन कब्जाने के प्रकरण में आईजी जोन ने बदायूं के एसएसपी और एसएसपी ने सीओ बिल्सी को प्रकरण की जाँच सौंप दी है। पीड़ित ने न्याय न मिलने पर आत्म हत्या करने की भी धमकी दी है। सनसनीखेज प्रकरण […]
कुख्यात हत्यारे डीपी यादव ने कटारा हत्याकांड को लेकर चर्चित बेटी भारती यादव को दहेज में फैक्ट्री देने के लिए धोखाधड़ी और दबंगई से जमीन हड़पी थी। पीड़ित महिला निरंतर फरियाद करती घूम रही है, लेकिन उसकी गुहार सुनने को कोई तैयार नहीं है। सशस्त्र लोगों द्वारा 62 बीघा जमीन फसल सहित कब्जा ली थी, जिसकी […]
बदायूं जिले के कस्बा सहसवान में नगर पालिका अध्यक्ष नूरुद्दीन की मनमानी कम नहीं हो रही है। व्यक्तिगत रंजिश के चलते नूरुद्दीन ने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग को ध्वस्त करा दिया, जिससे गरीब तबके के लोग बर्बाद हो गये। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। बताते हैं कि गाटा संख्या- 175/3 में सलाम, […]
बदायूं जिले के बिसौली विधान सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी सुभाष गौड़ के विरुद्ध कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की फजीहत कराने वाले सुभाष गौड़ के संबंध में प्रांतीय नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि विकास क्षेत्र सहसवान के गाँव भूड़ खितौरा में […]
बदायूं नगर क्षेत्र के भाजपा विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने आज जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, इस दौरान अस्पताल परिसर में चारों ओर फैली गंदगी एवं चिकित्सकों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से भी बात की और बेहतर सुविधायें दिलाने के लिए आश्वस्त किया। जिला अस्पताल परिसर में गंदगी […]