बदायूं जिले में भी चुटिया कटने की वारदात सामने आई है। घटना को लेकर पीड़ित महिला और उसकी बेटी बेहोश हो गई। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। माँ-बेटी सदमे में हैं, वहीं परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गाँव मौजमपुर की है, यहाँ हेम सिंह जाटव की […]
बदायूं जिले की थाना वजीरगंज पुलिस बलवा जैसी वारदात को दबाये बैठी है। मुख्य अभियुक्त खुलेआम ही नहीं, बल्कि थाने में बैठ कर पुलिस वालों के साथ ही मस्ती करते नजर आ रहे हैं, लेकिन पुलिस नामजदों को भी गिरफ्तार नहीं कर रही है, जिससे पुलिस की छवि खराब हो रही है। उल्लेखनीय है कि […]
बदायूं भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल उत्सव एवं कला संगम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भाजयुमो ब्रज क्षेत्र के सह-संयोजक रामनिवास की उपस्थिति में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने […]
बदायूं जिले में शासनादेश को दरकिनार कर तृतीय श्रेणी कर्मचारी पंचायत निरीक्षक को जिला पंचायत राज अधिकारी का कार्यभार देने का प्रकरण राज्यपाल के दरबार में पहुंच गया है। सीडीओ शेषमणि पांडेय पर जातिवाद के चलते नियम विरुद्ध आदेश करने का आरोप लगा है। उल्लेखनीय है कि तृतीय श्रेणी कर्मचारी पंचायत निरीक्षक शशिकांत शर्मा को […]
बदायूं में कब्रिस्तान की जमीन कब्जा कर बनाये गये होटल कंट्री इन के पक्ष में तहसीलदार ही खड़े नजर आ रहे हैं। पैमाइश में सिद्ध हो गया कि होटल कब्रिस्तान की जमीन कब्जा कर बना है, इसके बावजूद तहसीलदार ने कार्रवाई नहीं की, साथ ही जाँच रिपोर्ट निरस्त कर पुनः पैमाइश करने के लिए दूसरी […]
बदायूं के एसएसपी चन्द्रप्रकाश के कड़े दिशा-निर्देशों के बावजूद सदर कोतवाली पुलिस कांवर यात्रा की सुरक्षा करने में असफल साबित हुई है। पुलिस की लापरवाही के चलते आज फिर बवाल हो गया। कांवरियों के साथ मारपीट की गई, वहीं लालपुल चौकी प्रभारी ही कांवरियों से उलझ गये, जिससे आक्रोशित कांवरियों ने कई घंटे निरंतर प्रदर्शन […]
बदायूं जिले का सहसवान सर्किल क्षेत्र नर्क से भी बदतर स्थिति में पहुंच गया था, लेकिन सीओ इरफान नासिर खान के आने के बाद हालातों में तेजी से सुधार होता नजर आ रहा है। पुलिस ने आज मानव तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। हरियाणा से लाकर बेची जा रही महिला को पुलिस ने आज […]
बदायूं में आॅल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें तायशा सिद्दीकी के हरियाणा का प्रदेश महासचिव बनने पर खुशी व्यक्त की गई एवं मिष्ठान वितरण किया गया। रविवार को सोसायटी के जिलाध्यक्ष वसीम कुरैशी के आवास पर बैठक हुई, जिसमें सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान व […]
बदायूं जिले की नगर पालिका दातागंज के लोकप्रिय अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता का कार्यकाल पूर्ण हो गया, इस अवसर पर उन्होंने अपनी उपलब्धियों की चर्चा की, उन्होंने भविष्य को लेकर अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि वे भेदभाव रहित जनसेवा करते रहेंगे। व्यक्ति को जो दायित्व मिला हुआ है, उसका निर्वहन सही से कर के […]
बदायूं में जिलॉट स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्र को पीटने का प्रकरण अभी थमा भी नहीं है, अब कस्बा वजीरगंज में भी छात्रों को बेरहमी से पीटने का प्रकरण सामने आया है। पीड़ित छात्रों के परिजनों ने शिक्षक के विरुद्ध थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। घटना कस्बा […]