भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूँज के बीच कार्यालय शुरू

भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूँज के बीच कार्यालय शुरू

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के बिल्सी विधान सभा क्षेत्र में प्रभारी राजीव कुमार गुप्ता लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उसका असर गुरूवार को दिखाई दिया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रांतीय उपाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री वीएल वर्मा ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के बीच फीता काट कर कार्यालय का शुभारंभ किया।

पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य ने नामांकन पत्र एक बार फिर जमा किया

दातागंज के पूर्व पालिकाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता बिल्सी विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी हैं, वे क्षेत्र में लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उनकी मेहनत का असर गुरूवार को दिखाई भी दिया। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यालय का उद्घाटन वीएल वर्मा ने फीता काट कर किया, इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम का जयघोष अनवरत होता रहा।

पढ़ें: धर्मेन्द्र यादव के सवालों पर संघमित्रा मौर्य ने कहा कि जनता जवाब देगी

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, विनय कुमार सिंह “वकील साहब” और विधायक आरके शर्मा सहित अन्य तमाम नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य के लिए वोट देने का आह्वान भी किया। संघमित्रा मौर्य ने उपस्थित जनसमूह का आभार जताया एवं उन्होंने क्षेत्र में तूफानी दौरा कर नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply