सोने-चांदी और हीरा के साथ हथियारों की शौकीन हैं संघमित्रा मौर्य

सोने-चांदी और हीरा के साथ हथियारों की शौकीन हैं संघमित्रा मौर्य

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य की चल-अचल संपत्ति करोड़ों की कीमत की है। संभवतः ससुराल से संबंध नहीं हैं लेकिन, उनकी गाँव सिढ़पुरा में कृषि भूमि है, साथ ही लखनऊ में भी दो प्लॉट हैं। उनके पास सोने-चांदी और डायमंड के गहने हैं, उन पर रिवाल्वर, रायफल और दोनाली बंदूक भी है। आचार संहिता का उल्लंघन वह पहले भी कर चुकी हैं, उन पर दो मुकदमे विचाराधीन हैं।

पढ़ें: धर्मेन्द्र यादव के सवालों पर संघमित्रा मौर्य ने कहा कि जनता जवाब देगी

नामांकन पत्र जमा करने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बेटी संघमित्रा मौर्य को तिलक लगा कर विदा किया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक निजी लॉन में जनसभा आयोजित की, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि हिंदुस्तान की जनता के लिए 2019 का लोकसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह लोकसभा चुनाव देश की गति और प्रगति को तय करेगा। जिस प्रकार से नरेंद्र मोदी की सरकार ने 5 वर्ष के कार्यकाल में देश के विकास को नई रफ्तार देने का काम किया है, वह रफ्तार निरंतर और तेजी से कैसे हो? इसलिए भी यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है।

जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बदायूं लोकसभा क्षेत्र पर समाजवादी पार्टी का लगा कलंक मिटाना है और बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

पढ़ें: सूअर, कुत्ता, गधा, उल्लू तक को सम्मान, शूद्र को नहीं: मौर्य

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री वीएल वर्मा ने कहा कि निश्चित रूप से बदायूं लोकसभा में कमल खिलेगा, कार्यकर्ताओं में बहुत ही उत्साह और हर्ष है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर कमल खिलाकर भाजपा को जितायेंगे।

भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य ने कहा कि आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता इतनी बड़ी तादात में इस नामांकन कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विजय होने वाली है और मोदी जी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे।

नामांकन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने नामांकन कार्यक्रम में आये आप सभी अतिथियों और पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और अपने-अपने पर बूथ पर कमल खिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता पूर्व, वागीश पाठक, विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य, विधायक आरके शर्मा और विधायक अजीत कुमार यादव ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, प्रशांत पटेल, अशोक भारती, शारदेन्दु पाठक, राजेश्वर पटेल, हरप्रसाद पटेल, सत्यवीर सिंह, सोवरन राजपूत, अवनीश सिसौदिया, गेंदनलाल मौर्य, राजीव कुमार गुप्ता, दुर्गेश वार्ष्णेय, अबढर शर्मा, सुधीर मल्होत्रा, महेन्द्र सिंह यादव, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, जिला मंत्री अंकित मौर्य, कार्यालय मंत्री आशीष शाक्य, अरविन्द वाल्मीकि, अनुज माहेश्वरी, राहुल वार्ष्णेय, सीमा राठौर, मनोज कृष्ण गुप्ता, पंकज सिंह, रामवीर सिंह, मुनीश अग्रवाल, विजय लोधी, मोहित गुप्ता, पीयूष शाक्य और राहुल शंखधार सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply