कुख्यात इंजीनियर यादव को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

कुख्यात इंजीनियर यादव को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
कुख्यात इंजीनियर यादव सिंह
कुख्यात इंजीनियर यादव सिंह

कुख्यात इंजीनियर यादव सिंह को आज सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने यादव सिंह से लंबी पूछताछ भी की। माना जा रहा है कि यादव सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब और कई बड़े लोगों पर शिकंजा कसा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने कुख्यात इंजीनियर यादव सिंह के प्रकरण में सीबीआई जांच करने का आदेश दिया था। यादव सिंह पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। तमाम बड़े खुलासों के बावजूद यादव सिंह कड़ी कार्रवाई से बचता रहा है। अब आशा व्यक्त की जा रही है कि यादव सिंह के साथ उसके संरक्षकों पर भी शिकंजा कसा जायेगा।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

कुख्यात इंजीनियर यादव सिंह की होगी सीबीआई जाँच

Leave a Reply