दुनिया का सबसे छोटा देश है प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड, बढ़ रही है लोकप्रियता

दुनिया का सबसे छोटा देश है प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड, बढ़ रही है लोकप्रियता
दुनिया का सबसे छोटा देश प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड।

धरती रहस्य और रोमांचक जानकारियों से भरी हुई है। विश्व के सबसे बड़े देश, सर्वाधिक क्षेत्रफल और सर्वाधिक जनसंख्या वाले देशों के बारे में अधिकांश लोग जानते हैं, लेकिन दुनिया के सबसे छोटे देश के बारे में कम लोग ही जानते हैं। दुनिया में सबसे छोटा देश है प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड।

जी हाँ, प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड नाम का देश इंग्लैंड के किनारे बसा हुआ है, इस देश के संस्थापक एक रेडियो ब्रॉडकास्टर थे, जिनका नाम पैडी रॉय बेट्स है, यह इस देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित सब कुछ थे, इनके निधन के बाद सभी पद इनके बेटे माइकल के पास आ गये और फिलहाल माइकल ही इस देश को संभाल रहे हैं। प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड का अपना राष्ट्र ध्वज, राष्ट्रगान और करेंसी ही नहीं, बल्कि अपनी फुटबॉल टीम भी है, लेकिन प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड के पास आजीविका का कोई साधन नहीं है, जिससे यहाँ के लोग चंदा के सहारे जीवन यापन करते हैं, यहाँ की कुल जनसंख्या 27 है, इसका क्षेत्रफल 275 मीटर है।

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने दुश्मन पर नजर रखने के लिए समुद्र में किला बनवाया था, प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड खंडहर हो चुके किले के ऊपर ही टिका हुआ है, लेकिन इस देश को दुनिया का कोई देश मान्यता नहीं देता, पर इस बात से यहाँ के नागरिकों को कोई अंतर नहीं पड़ता। इस देश के बारे में लोग जानते भी नहीं थे, लेकिन सोशल साइट्स के आने के बाद यह देश लोकप्रिय होने लगा, जिससे लोग अब इस देश को देखने जाने लगे हैं, जिससे यहाँ पर्यटन की संभावना निरंतर बढ़ती जा रही है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply