खादिमुल हुज्जाज बिना महरम वाली महिलाओं के साथ रहेंगी

खादिमुल हुज्जाज बिना महरम वाली महिलाओं के साथ रहेंगी

सऊदी अरब में हज यात्रा पर बिना महरम के जा रहीं महिलाओं को महिला खादिमुल हुज्जाज की भी व्यवस्था की गई है। महिला खादिमुल हुज्जाज के लिए चार महिलाओं को नियुक्त कर लिया गया है।

हज यात्रा पर पहली बार बिना महरम के महिलायें जा रही हैं। बिना महरम के महिलायें समूह में ही जा सकेंगी, साथ ही उनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक होना चाहिए। बिना महरम के हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं के लिए सऊदी अरब में चार महिला खादिमुल हुज्जाज भी मिलेंगी, जो साथ जायेंगी। हज- 2018 के एक्शन प्लान के अंतर्गत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने कुछेक शर्तों के साथ बिना महरम के हज पर जाने के लिए महिलाओं को अनुमति प्रदान कर दी थी।

उत्तर प्रदेश में कुल 157 खादिमुल हुज्जाज हैं, जिनमें इस बार चार महिलायें भी हैं। खादिमुल हुज्जाज के रूप में लखनऊ की 51 वर्षीय जमीला खातून, 53 वर्षीय सुमैरा, सीतापुर की 46 वर्षीय नूर अख्तर, बाराबंकी की 54 वर्षीय कमाल फातिमा महिला हज यात्रियों के साथ यात्रा में और सऊदी अरब में भी रहेंगी।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply