बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र में प्रदेश को आगे ले जाऊंगा: नरोत्तम

बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र में प्रदेश को आगे ले जाऊंगा: नरोत्तम
पदाधिकारियों से मनोनयन पत्र प्राप्त करते चौ. नरोत्तम सिंह यादव।
पदाधिकारियों से मनोनयन पत्र प्राप्त करते चौ. नरोत्तम सिंह यादव।

बदायूं जिले के लोगों के लिए सम्मान की खबर है। डीएम रोड निवासी चौ. नरोत्तम सिंह यादव को उत्तर प्रदेश फिटनेस बॉडी बिल्डिंग एसोसियेशन के प्रांतीय अध्यक्ष शाहनबाज अहमद व सचिव अल्ताफ अहमद ने एसोसिएशन का प्रांतीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नरोत्तम बदायूं स्थित फिटनेस फैक्ट्री के डायरेक्टर और समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हैं।

मनोनयन पर चौ. नरोत्तम सिंह यादव ने कहा कि उन्हें यह दायित्व सांसद धर्मेन्द्र यादव और राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव के आशीर्वाद से मिला है, साथ ही डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव का विशिष्ट सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष शाहनबाज अहमद, सचिव अल्ताफ अहमद, सलीम अख्तर बरेलवी, विपिन बाबा जी और शिव कुमार “शिव्वू जी” की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा, साथ ही बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र में प्रदेश को आगे ले जाने में अपनी संपूर्ण शक्ति लगा दूंगा।

Leave a Reply