पशु चराते समय बहशी विदुर ने किशोर को दबोच कर किया अप्राकृतिक कृत्य

पशु चराते समय बहशी विदुर ने किशोर को दबोच कर किया अप्राकृतिक कृत्य
पशु चराते समय बहशी विदुर ने किशोर को दबोच कर किया अप्राकृतिक कृत्य

बदायूं जिला यौन उत्पीड़न की वारदातों को लेकर दुनिया भर में कुख्यात हो चुका है। सुधार की जगह हालात और भी भयावह होते जा रहे हैं। अभिवावक बच्चियों को लेकर आशंकित थे ही, ऐसे में किशोर भी यौन उत्पीड़न का शिकार होने लगे हैं। पुलिस ने नामजद आरोपी को तत्काल गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया, साथ ही मुकदमा भी दर्ज नहीं किया।

घटना उसहैत थाना क्षेत्र के गाँव खेड़ा जलालपुर की है, यहाँ के एक 13 वर्षीय किशोर को पशु चराते समय जंगल में गाँव के ही विदुर ने 5 जून की दोपहर में दबोच लिया और फिर उसके साथ बेरहमी से अप्राकृतिक कृत्य किया। किशोर खून में लथ-पथ हो गया, वह किसी तरह घर लौटा और पूरा घटना क्रम पिता को बताया, तो पिता ने तत्काल थाने जाकर आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी और मेडिकल परीक्षण कराने के लिए पर्चा माँगा। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित को अगले दिन आने को कहा।

आरोप है कि पीड़ित अगले दिन भी थाने आया और उसे शाम तक बैठा कर रखा, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया, पर हवालात में बंद आरोपी को देख कर पीड़ित कार्रवाई को लेकर आशान्वित था। आरोप है कि तीन दिन हवालात में बंद रखने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया, जिसके बारे में अब पुलिस कोई जवाब नहीं दे रही है। पुलिस ने अभी तक मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है। पुलिस की लापरवाही और मनमानी के चलते किशोर का उपचार भी नहीं हो सका। पीड़ित अब उच्चाधिकारियों की शरण में जाने की तैयारी कर रहा है। यहाँ यह भी बता दें कि उसहैत थाने में प्रभारी के रूप में हरभान सिंह को पुनः पोस्ट किया गया है, जिससे वे विवादों में बने हुए हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply