दो वर्षों से भतीजी का यौन शोषण कर रहा था चाचा, गिरफ्तार

दो वर्षों से भतीजी का यौन शोषण कर रहा था चाचा, गिरफ्तार
दो वर्षों से भतीजी का यौन शोषण कर रहा था चाचा, गिरफ्तार
दो वर्षों से भतीजी का यौन शोषण कर रहा था चाचा, गिरफ्तार

हवस का भूखा भेड़िया चाचा दो वर्षों से सगी भतीजी का यौन शोषण कर रहा था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर लोग स्तब्ध हैं, साथ ही घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

दिल दहला देने वाली घटना बदायूं जिले के कस्बा सहसवान की है। यहाँ मुस्लिम परिवार की एक 18 वर्षीय लड़की का यौन शोषण सगा चाचा ही पिछले दो वर्षों से कर रहा था। पीड़ित का कहना है कि दो वर्ष पूर्व दरिंदे चाचा ने यौन शोषण के बाद तस्वीरें ले ली थीं, जिनका डर दिखा कर वह लगातार यौन शोषण करता रहा। दरिंदे ने कल भी यौन शोषण का प्रयास किया, तो लड़की के शोर मचाने पर उसे परिजनों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Leave a Reply