हत्या कर पेड़ पर लटका दी किशोरी की लाश, हत्यारे फरार, क्षेत्र में दहशत

हत्या कर पेड़ पर लटका दी किशोरी की लाश, हत्यारे फरार, क्षेत्र में दहशत
हत्या कर पेड़ पर लटका दी किशोरी की लाश, हत्यारे फरार, क्षेत्र में दहशत

बदायूं जिले के कटरा सआदतगंज कांड की चीख पूरी दुनिया में गूंजी, इसके बावजूद महिलाओं की स्थिति बदायूं जिले में सुधर नहीं पा रही है। यौन उत्पीड़न की वारदातें आम तौर पर हो रही हैं। शनिवार एक बार फिर बदायूं को कलंकित कर गया। हत्या कर एक किशोरी को पेड़ पर लटका दिया गया। पुलिस अभी तक हत्यारों को नहीं खोज पाई है।

भयावह वारदात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र की है। गाँव गनगोली के बाहर एक 14 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला है। पंचनामा भर कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। पोस्टमार्टम में गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। किशोरी को हत्या के बाद पेड़ पर लटकाया गया है। बताया जाता है कि किशोरी बुलंदशहर जिले की है, उसके गरीब माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं, जिससे वह ननिहाल में रह रही थी।

घटना को लेकर मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में दहशत व्याप्त है एवं घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चायें हो रही हैं। पुलिस हत्यारों को अभी तक खोज नहीं पाई है, इस घटना को अंजाम देने वालों को लेकर क्षेत्र के लोग बेहद उत्सुक हैं। हर कोई जानना चाहता है कि ऐसी दरिंदगी किसने की है?

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply