महेश गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई भाजपा की तिरंगा यात्रा

महेश गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई भाजपा की तिरंगा यात्रा
बदायूं विधान सभा क्षेत्र में भ्रमण करती भाजपा की तिरंगा यात्रा।
बदायूं विधान सभा क्षेत्र में भ्रमण करती भाजपा की तिरंगा यात्रा।

बदायूं में भारतीय जनता पार्टी ने याद करो कुर्बानी कार्यक्रम आयोजित किया, जिसके तहत बदायूं बिधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। यात्रा को ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

क्षेत्र के ग्राम सिरसा में जनसभा को संबोधित करते हुए ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा के आजादी के 70 वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकली जा रही है। मोदी सरकार ने दो साल के अंदर 70 से अधिक योजनायें जनता के लिए समर्पित की हैं, जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव नजदीक है, सपा की गुंडागर्दी से जनता परेशान है, जनता सपा से निजात चाहती है और इसका विकल्प केवल और केवल भाजपा है।

जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह है, जनता में उत्साह है, जनता चाहती है कि प्रदेश में  भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जब-जब प्रदेश में सपा की सरकार बनती है, प्रदेश में लूट, हत्या और डकैती की घटनायें बढ़ जाती हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा के कुशाशन से निजात चाहती है और प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है, जिससे प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय है।

सभा को जिला महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल, सुधीर श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य प्रभाशंकर वर्मा, जिला मंत्री सोवरन सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक विजय रत्न सिंह ने भी संबोधित किया। यात्रा में धीरेन्द्र सिंह, परशुराम लोधी, राहुल सिंह, पिंटू सिंह, अजयपाल यादव, आर्येन्द्र पटेल, संजीव पटेल, दुर्गपाल यादव, हिमांशु कठेरिया, मनोज चंदेल, नवनीत गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, सुरेश गुप्ता, ओमपाल राजपूत, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मोटर साईकिल से निकाली गई यात्रा बदायूं विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सिरसा, पड़ोलिया, हुसैनपुर, ललेई, चकोलर, औरंगाबाद, हसनपुर, कुँवरगाँव सहित तमाम गांवों में गई।

Leave a Reply