सर्वेश यादव, विजेता यादव और फखरे अहमद शोबी सपा से निष्कासित

सर्वेश यादव, विजेता यादव और फखरे अहमद शोबी सपा से निष्कासित
सर्वेश यादव व विजेता यादव

बदायूं के चर्चित अंकुर हत्या कांड के आरोपी सर्वेश यादव, उनकी पत्नी ब्लॉक प्रमुख विजेता यादव और फखरे अहमद शोबी को समाजवादी पार्टी से छः वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा निष्कासन जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि बदायूं के सपा जिला महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान के भतीजे अंकुर चौहान की लाश 9 फरवरी को बिल्सी रोड के किनारे स्टेडियम के पास बरामद हुई थी। हत्या का आरोप सपा नेता सर्वेश यादव पर लगा है। नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिससे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सर्वेश यादव के साथ उनकी पत्नी अंबियापुर की ब्लॉक प्रमुख विजेता यादव को पार्टी से छः वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया।

फखरे अहमद शोबी के बारे में बताया जा रहा है कि वे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आबिद रजा का खुल कर विरोध कर रहे हैं, जिसकी शिकायत होने पर प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें भी छः वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यहाँ बता दें कि सपा में हुए घमासान के दौरान एक बार फखरे अहमद शोबी को सपा प्रत्याशी बनाने की घोषणा हो गई थी, लेकिन बाद में उनकी जगह पुनः आबिद रजा को ही सपा प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

सुरेश चौहान के भतीजे अंकुर की हत्या, सर्वेश यादव पर हत्या का आरोप

समाजवादी पार्टी की बेटे सहित गायब ब्लॉक प्रमुख बरामद

गायब ब्लॉक प्रमुख कांड में माफिया ज्योति को पीट कर छोड़ा

महिला ब्लॉक प्रमुख और बेटे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज

ब्लूमिंगडेल स्कूल में रिजल्ट लेने गई ब्लॉक प्रमुख गायब

Leave a Reply