एक किशोरी यौन शोषण का शिकार और दूसरी में गोली मारी

एक किशोरी यौन शोषण का शिकार और दूसरी में गोली मारी
घायल प्रेमवती।
घायल प्रेमवती।

बदायूं जिले में यौन शोषण को लेकर लड़कियों की हालत दयनीय है ही, जिसमें कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा। यौन शोषण की शिकार एक किशोरी मुकदमा दर्ज कराने को भटक रही है, वहीं दूसरी लड़की को बदमाशों ने गोली मार दी। लड़की की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल लड़की को बरेली के लिए रेफर कर दिया गया है।

बदायूं जिले में स्थित उझानी कोतवाली क्षेत्र के गाँव उलेहतापुर की पन्द्रह वर्षीय किशोरी कल शाम जंगल में घास छीलने गई थी, तभी उसे गाँव के ही मुकेश नाम के लड़के ने बाहों में जकड़ लिया। लड़की किसी तरह मुकेश से छूट कर घर भाग आई। परिजन लड़की को लेकर उझानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे, तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

दूसरी घटना भी उझानी क्षेत्र के गाँव नसरुल्लापुर की है। बताते हैं कि प्रेमवती (18) पुत्री वीरेंद्र आज सुबह करीब छः बजे जंगल में शौच के लिए गई थी, तभी ईख में उसे कुछ गतिविधियाँ महसूस हुईं, जिस पर उसने आवाज लगा कर पूछ लिया कि कौन है? सवाल करने पर ही ईख के अंदर से गोली की आवाज हुई और गोली लड़की की छाती में दाईं ओर घुस गई। गोली लगने से लड़की की चीख निकल गई, जिसे सुन कर आसपास के लोग दौड़ पड़े। घायल लड़की को जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बरेली के लिए रेफर कर दिया। लड़की की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस बदमाशों को अभी तक खोज नहीं पाई है, जिससे परिजनों के साथ ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त है।

Leave a Reply