बरेली मार्ग पर कांवरियों व ग्रामीणों में भिड़ंत के बाद बवाल

बरेली मार्ग पर कांवरियों व ग्रामीणों में भिड़ंत के बाद बवाल

बदायूं-बरेली रोड पर आज कांवरियों और ग्रामीणों में भिड़ंत हो गई, जिससे कई घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई कांवरिये घायल हुए हैं। पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने मौके पर पहुंच कर कांवरियों को समझाया, तब कई घंटे बाद स्थिति सामान्य हो पाई।

घटना बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि गाँव रसूलपुर से गुजरते समय बरेली के कांवरियों को किसी ने ईंट का टुकड़ा फेंक कर मार दिया, इस पर कांवरियों व ग्रामीणों में भिड़ंत हो गई। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने कांवरियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा एवं किसी ने धारदार हथियार से भी हमला किया, जिससे कई कांवरियों को चोटें आई हैं।

बवाल के बाद कांवरियों ने बरेली रोड जाम कर दिया, जिससे हालात और अधिक खराब हो गये। बवाल की सूचना पर पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीओ सिटी, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसएसपी व एडीएम प्रशासन मौके पर पहुंच गये और किसी तरह कांवरियों को समझा कर बरेली के लिए रवाना किया, तब स्थिति सामान्य हो सकी। जाम और बवाल के चलते कई घंटे तक लोग दहशत में रहे।

घायल काँवरिया।
घायल काँवरिया।
घायल काँवरिया।
घायल काँवरिया।
पिटाई के निशान दिखाता घायल काँवरिया।
पिटाई के निशान दिखाता घायल काँवरिया।
बवाल के बाद जाम लगाते काँवरिये।
बवाल के बाद जाम लगाते काँवरिये।
 काँवरियों को समझाते सीओ सिटी।
काँवरियों को समझाते सीओ सिटी।
मौके पर मौजूद एसएसपी ग्रामीण।
मौके पर मौजूद एसएसपी ग्रामीण।
मौके पर मौजूद एसएसपी सिटी व एसएसपी।
मौके पर मौजूद एसएसपी सिटी व एसएसपी।
बुजुर्ग को किनारे ले जाने का प्रयास करते एडीएम प्रशासन।
बुजुर्ग को किनारे ले जाने का प्रयास करते एडीएम प्रशासन।

Leave a Reply