जिला सहसवान समाप्त, उमाकांत बने विभाग प्रचारक

जिला सहसवान समाप्त, उमाकांत बने विभाग प्रचारक
बरेली विभाग के प्रचारक उमाकांत।
बरेली विभाग के प्रचारक उमाकांत।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपने क्षेत्रों में बड़ा परिवर्तन किया है। बदायूं विभाग व सहसवान जिला समाप्त कर दिया गया है, जिससे संघ से जुड़े लोग स्तब्ध हैं।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े सूत्रों के अनुसार बदायूं विभाग व जिला सहसवान का अस्तित्व समाप्त कर दिया गया है। बदायूं अब बरेली विभाग का ही अंग होगा, जिसके उमाकांत प्रचारक बनाये गये हैं। आगरा कार्यालय के प्रभारी कीर्ति सह-प्रचारक होंगे, जिनका केंद्र बदायूं रहेगा। बदायूं के प्रचारक मुनीश ब्रज क्षेत्र के सह-शारीरिक प्रमुख बनाये गये हैं एवं जिला सहसवान के प्रचारक ललित को जनपद एटा का प्रचारक बनाया गया है। संघ के इस परिवर्तन को लोग हाल-फिलहाल समझ नहीं पा रहे हैं।

Leave a Reply