कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट क्रिकेट से सन्यास

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट क्रिकेट से सन्यास
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाये हैं एवं उनके 6 शतक और 33 अर्धशतक हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज चल रही है, लेकिन धोनी ने तीसरे मैच के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर दी, जिससे ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 6 जनवरी से शुरू होने जा रहे चौथे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली होंगे।

धोनी ने अपना पहला टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ 2005 में खेला था। धोनी ने टेस्ट में विकेट के पीछे 256 कैच पकड़े हैं, जबकि 38 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया।

Leave a Reply