राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विभाग, जिला और प्रचारक बदले

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विभाग, जिला और प्रचारक बदले

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पुनर्गठन की प्रक्रिया से गुजर रहा है। संघ ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। विभाग व जिलों में परिवर्तन करते हुए नये सिरे से प्रचारकों को दायित्व दिए गये हैं। संघ में उच्च स्तर तक फेरबदल हो सकते हैं।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मेरठ में तीन दिवसीय आयोजन जारी है, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गये हैं। संघ ने जिला और विभागों की पुरानी व्यवस्था को लागू कर दिया है एवं प्रचारकों को नये सिरे से दायित्व भी दिए गये हैं। क्षेत्र प्रचारक अलोक कुमार और ब्रज प्रांत प्रचारक राजीव रौतेला की उपस्थिति में वक्ताओं ने पदाधिकारियों में स्फूर्ति का संचार कर दिया।

सूत्रों के अनुसार बदायूं को जिला एवं विभाग व सहसवान को पुनः जिला बनाया गया है। शाहजहाँपुर महानगर को जिला व विभाग एवं शाहजहाँपुर को जिला बनाया गया है। पीलीभीत को जिला एवं विभाग व बीसलपुर को जिला बनाया गया है। आगरा पूर्वी, आगरा पश्चिमी और आगरा छावनी को जिला बनाते हुए आगरा महानगर को विभाग बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार स्वतंत्रता से पहले के नक्शे के आधार पर संघ कार्य कर रहा था, जिसे पिछली बार बदल दिया गया था लेकिन, अब उसी व्यवस्था को और बेहतर ढंग से लागू कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार आगरा के सह-प्रचारक प्रमोद कुमार को बदायूं का प्रचारक बनाया गया है। आगरा पश्चिमी में नमन, और आगरा छावनी क्षेत्र का प्रचारक का दायित्व रविकांत को दिया गया है। आर्यन को मथुरा का विभाग प्रचारक बनाया गया है। धर्मेन्द्र को फिरोजाबाद का प्रचारक बनाया गया है। बदायूं से राजेश को संभल जिले का प्रचारक बना कर भेजा गया है। विक्रम को बरेली का एवं मनमोहन को अलीगढ़ का प्रचारक बनाया गया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply