लखनऊ में राजीव कुमार गुप्ता घायल, बाकी बने हास्य का पात्र

लखनऊ में राजीव कुमार गुप्ता घायल, बाकी बने हास्य का पात्र
लखनऊ अस्पताल में घायल राजीव कुमार गुप्ता।
लखनऊ अस्पताल में घायल राजीव कुमार गुप्ता।

लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन में पुलिस द्वारा किये गये बल प्रयोग को लेकर बदायूं में हास्यास्पद स्थिति उत्पन्न हो गई। दातागंज के चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता पुलिस की कार्यवाही का शिकार हो गये, उनके घायल होने की जैसे ही खबर आई, उसके बाद बदायूं जिले से जितने भी भाजपाई लखनऊ प्रदर्शन में सम्मलित होने गये थे, उन सभी में स्वयं को और अधिक गंभीर दिखाने का मुकाबला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा।

बताते हैं कि पुलिसिया कार्यवाही में राजीव कुमार गुप्ता घायल हो गये, उनके पैर में चोट आई, जिससे वे खड़े तक नहीं हो पा रहे थे, उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बड़े नेता राजीव कुमार गुप्ता का हाल-चाल लेने लगे, साथ ही बदायूं में राजीव कुमार गुप्ता छा गये, तो अन्य नेताओं से भी नहीं रहा गया।

बदायूं जिले से जितने भी नेता लखनऊ गये थे, वे सब स्वयं को और अधिक गंभीर घायल बताने लगे। सेल्फी लेकर ऐसे-ऐसे चेहरे बनाते हुए फोटो भिजवाये कि लोगों का आक्रोश कुछ ही देर में हास्य में परिवर्तित हो गया। देर रात तक नेताओं के फोटो आते रहे और लोग भी देर रात तक मजे लेते रहे। चौंकाने वाली बात यह है कि सभी विधान सभा क्षेत्रों के टिकट के दावेदार स्वयं को ज्यादा घायल बता रहे हैं।

खैर, राजीव कुमार गुप्ता का प्राथमिक उपचार हो गया है, लोग उन्हें न सिर्फ सांत्वना दे रहे हैं, बल्कि साहस की दाद भी देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि मृदुभाषी राजीव कुमार गुप्ता जिले भर में लोकप्रिय हैं।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा ने मचाई धूम

विकास का पर्याय बन गया है राजीव कुमार गुप्ता का नाम

Leave a Reply