राजस्थान में कैंसर से पीड़ित चल रहे कल्याण सिंह का निधन

राजस्थान में कैंसर से पीड़ित चल रहे कल्याण सिंह का निधन

बुधवार का दिन दो विधायकों को हमेशा के लिए छीन ले गया। उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे के चलते विधायक लोकेंद्र चौहान की जान चली गई, वहीं राजस्थान के नाथद्वारा विधान सभा क्षेत्र से विधायक कल्याण सिंह चौहान ने लंबी बीमारी के चलते दम तोड़ दिया।

कल्याण सिंह चौहान लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे, मंगलवार की रात को करीब 2 बजे अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, तमाम प्रयासों के बावजूद चिकित्सकों की टीम उन्हें नहीं बचा पाई। उनके परिजन पार्थिव शरीर को लेकर नाथद्वारा के उनके मूल गांव डगवाड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। 18 नवम्बर 1959 को जन्मे कल्याण सिंह अपने पीछे पत्नी कल्पना कंवर, चार पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं।

नाथद्वारा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे कल्याण सिंह उस समय चर्चा में आये थे, जब वर्ष- 2008 के विधान सभा के चुनावों में वो कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी को मात्र एक वोट से चुनाव हराकर जीते थे, उस समय सीपी जोशी कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे, लेकिन एक वोट की हार के चलते सीपी जोशी से मुख्यमंत्री की कुर्सी दूर चली गई थी। कल्याण सिंह की मृत्यु के बाद राजस्थान विधान सभा में सदस्यों की संख्या 199 रह गयी है, इस समय बजट सत्र चल रहा है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

पढ़ें: भाजपा विधायक और गनर सहित सड़क हादसों में कई की मौत

Leave a Reply