विधायक अदिति सिंह महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त

विधायक अदिति सिंह महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त

रायबरेली के सदर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस की ऊर्जावान विधायक अदिति सिंह झटके से राजनीति के शिखर पर पहुंच गई हैं। युवा होने के बावजूद गंभीर, तर्कशील और बुद्धिमान अदिति को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

विधायक अदिति सिंह ड्यूक यूनिवर्सिटी, अमेरिका से मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में डिग्रीधारी हैं। चर्चित पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं और सफल रहीं। पिछले दिनों सोशल साइट्स पर उनकी राहुल गाँधी के साथ फोटो वायरल हुई थी, जिसमें यह अफवाह फैलाई गई कि उनकी राहुल गाँधी से शादी होने वाली है, इस पर अदिति सिंह खुल कर सामने आ गई थीं और उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी उनके राखी भाई हैं।

राखी बहन अदिति सिंह को राहुल गाँधी ने रक्षा बंधन से पहले बड़ा गिफ्ट दे दिया है, उन्हें महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है, इसका कांग्रेस को क्या लाभ मिलेगा, यह तो भविष्य में ही पता चलेगा लेकिन, योग्य और बुद्धिमान विधायक को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से कार्यकर्ता खुश नजर आ रहे हैं। यह भी बता दें कि अदिति सिंह सदर क्षेत्र से स्वयं तो चुनी ही गईं, साथ ही उन्होंने अपने दम पर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर पूर्णिमा श्रीवास्तव को भी स्थापित करा दिया था।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply