सांसद ने केंद्र सरकार और विधायक ने प्रदेश सरकार को घेरा

सांसद ने केंद्र सरकार और विधायक ने प्रदेश सरकार को घेरा
सांसद धर्मेन्द्र यादव
सांसद धर्मेन्द्र यादव

प्राकृतिक आपदा से तबाह हुए किसानों के दुःख को लेकर बदायूं जिले के जनप्रतिनिधि बेहद गंभीर हैं। युवा व लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव ने लोकसभा में केंद्र सरकार को घेरा, तो विधान सभा में युवा व लोकप्रिय विधायक सिनोद कुमार शाक्य ने प्रदेश सरकार की बखिया उखेड़ने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने लोकसभा में केंद्र पर आरोप लगाया कि किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे को लेकर कड़े नियम बना दिए गये हैं, जिससे प्राकृतिक आपदा के चलते तबाह हुए किसानों को पर्याप्त आर्थिक सहायता नहीं दी जा पा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय बैंक का कर्ज माफ़ कर दिया है। उन्होंने मांग की केंद्रीय बैंकों से ऋण लेने वाले किसानों को राहत दी जाये।

विधायक सिनोद कुमार शाक्य
विधायक सिनोद कुमार शाक्य

उधर लखनऊ स्थित विधान सभा में दातागंज क्षेत्र के विधायक सिनोद कुमार शाक्य ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार व्यापारियों को करोड़ों का लाभ पहुंचा रही है, लेकिन किसानों को मात्र नौ हजार रूपये की मदद दी जा रही है। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि प्रति किसान को 63 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर की दर से मदद दी जाये एवं समस्त ऋण माफ़ किये जायें। उन्होंने बाढ़ को लेकर भी सटीक कार्ययोजना बनाने की भी मांग की।

सांसद धर्मेन्द्र यादव का भाषण सुनने/देखने के लिए क्लिक करें लिंक

Leave a Reply