सछास जिलाध्यक्ष ने गिनाईं सपा सरकार की उपलब्धियां

सछास जिलाध्यक्ष ने गिनाईं सपा सरकार की उपलब्धियां
महिला को सपा सरकार की उपलब्धियां बताते अमित यादव।
महिला को सपा सरकार की उपलब्धियां बताते अमित यादव।

संभल के समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अमित यादव समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने में जुट गये हैं। उन्होंने युवाओं के साथ गाँव-गाँव जाकर प्रचार सामग्री भी वितरित की और पुनः सपा को विजयी बनाने का आह्वान किया।

सछास जिलाध्यक्ष अमित यादव ने गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र के गाँवों में भ्रमण करते हुए कहा कि चार साल में सपा ने चुनाव में किये गए सभी वादों को पूरा कर दिया। युवाओं, महिलाओं, छात्रों, मजदूरों और किसानों के हित में सैकड़ों योजनाएं मुख्यमंत्री ने चलायीं, जिससे हर धर्म और हर जाति वर्ग का व्यक्ति खुश है। बोले- सपा सरकार की एम्बुलेंस सेवा, कृषक दुर्घटना बीमा, कन्या विद्या धन योजना, लैपटॉप वितरण योजना, 1090- महिला हेल्प लाइन ने क्रांतिकारी परिवर्तन किया है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रदेश के विकास और जनता के हित में और बेहतर कार्य करने के लिए पुनः सपा को ही वोट दें। इस मौके पर गयासुद्दीन, मेघ सिंह, टीटू प्रधान, देवपाल प्रधान, नीरेश, पुष्पेंद्र कुमार, लकी उस्मानी और लवी शर्मा मौजूद रहे।

तांगा चालक को सपा सरकार की उपलब्धियां बताते अमित यादव।
तांगा चालक को सपा सरकार की उपलब्धियां बताते अमित यादव।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

सछास जिलाध्यक्ष अमित यादव को मिला यंग लीडर अवार्ड

Leave a Reply