बदायूं शहर में चल रहा है जिस्मफरोशी का धंधा

बदायूं शहर में चल रहा है जिस्मफरोशी का धंधा
ग्राहक से बात करती एक नकाबपोश लड़की।
ग्राहक से बात करती एक नकाबपोश लड़की।

यौन शोषण को लेकर दुनिया भर में कुख्यात हो चुके बदायूं में जिस्मफरोशी का धंधा बदस्तूर जारी है। बालिग व नाबालिग लड़कियाँ लगातार लाई जा रही हैं, लेकिन सब कुछ जानते हुए भी पुलिस बेखबर बनी हुई है।

बदायूं शहर में जिस्मफरोशी का धंधा कराने में कुछ होटल स्वामी धंधेबाजों की मदद कर रहे हैं। लड़के व लड़कियों को बिना पहचान पत्र के ही कमरा दे देते हैं और बदले में तीन-चार गुना कीमत वसूलते हैं। पुलिस छापामार कार्रवाई नहीं करती, क्योंकि यह सब पुलिस की ही जानकारी में किया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि पहचान छुपाये रखने के उददेश्य से अधिकाँश लड़कियां नकाब में आती हैं और रात बिता कर सुबह को निकल जाती हैं। ऐसी लड़कियों की उपस्थिति आज कल बदायूं शहर के लाबेला चौक पर अचानक बढ़ गई है। लाबेला चौक से ग्राहक आगे ले जाते हैं। इस धंधे पर शीघ्र ही रोक नहीं लगी, तो किसी दिन बड़ी वारदात हो सकती है।

Leave a Reply