दातागंज में हुआ युवा सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

दातागंज में हुआ युवा सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता।

बदायूं जिले की दातागंज स्थित नगर पालिका परिषद के प्रांगण में आज कृतिका यूथ डेवलपमेंट एकेडमी द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में एक युवा सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्य सचिव राजीव शर्मा एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष दातागंज नगर पालिका परिषद के राजीव कुमार गुप्ता द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया, इस दौरान एकेडमी की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में पधारे विशिष्ठ अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, हर स्वरूप वैश्य, धीरज सक्सेना, अशोक भारतीय, राणा प्रताप सिंह का एकेडमी के सदस्यों ने फूल-मालाओं द्वारा स्वागत किया। एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, देश भक्ति गीत, धार्मिक गीत और नृत्य आदि प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजीव शर्मा जी ने स्वच्छ भारत के बारे में कहा कि हमने अपने कार्यकाल में 165 देशों का दौरा किया है। विकसित और विकासशील दोनों तरह के देश देखे, जिनमें विकसित देश की पहचान स्वच्छता है, जबकि विकासशील देशों में गन्दगी का अंबार रहता है। उन्होंने छात्रों से आई. ए. एस. और आई. पी. एस. की तैयारी करने का आह्वान किया, साथ ही आवश्यकता पड़ने पर सहयोग देने का वायदा भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि इस तरह के कार्यकमों से बच्चे एवं युवाओं में असीम ऊर्जा का संचार होता है। सफलता प्राप्त करने के लिए हमें सदैव लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए। अधिकारों की तरह कर्तव्य का भी बोध होना चाहिए। हमारा प्रयास है कि नगर पालिका- दातागंज का नाम राष्ट्रीय क्षितिज पर हो। नगर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है। कर्तव्यों के प्रति सजगता बरतने से नगर के साथ सभी का विकास सम्भव है।
एकेडमी ने इस वर्ष विभिन्न पाठयक्रमों में सफल हुए छात्र-छात्राओं कु. पूनम सोलंकी, कु. गरिमा सक्सेना, कु. रेशू, हरि सरन, हरि ओम, रुबीना, जयमाला, अवधेश आदि को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं भारत, शादाब, सूरज, पप्पी, मानसी, मोहिनी आदि को भी एकेडमी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हर स्वरूप वैष्य ने दातागंज नगर की स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था की विशेष रूप से प्रशंसा की और कहा कि वर्तमान मे नगर पालिका स्तर पर दातागंज से अधिक स्वच्छ नगर कोई नहीं है। अशोक भारतीय ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में हमें राष्ट्रीय संस्कारों को नहीं भुलना चाहिए। इसी क्रम में राणा प्रताप सिंह ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। अतः युवाओं को पूर्णता अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए। धीरज सक्सेना ने कहा कि प्रतिभा प्रत्येक व्यक्ति में होती है, अतः हमें अपनी विशेषताओं को जान कर उनमें निरन्तर निखार लाते रहना चाहिए। भाजपा के जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्षशील होना अत्यन्त जरूरी है। जो बाधाओं से घबराते नहीं हैं, वही लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम में गीतांजलि सक्सेना एवं सभासद एम. फिरोज द्वारा काव्य पाठ भी किया गया। कार्यक्रम में ओमकार सक्सेना, फरहत हुसैन, राशिद कादरी, अनिल गुप्ता, महेन्द्र मिश्रा, राजीव कश्यप, सुधीर यादव, विकास पटेल, चित्र पाल, सत्यवीर, मनोज गुप्ता, मोहन सिंह, सीमा सिंह, स्वीटी सोलंकी, बविता सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply