सत्ता पक्ष के नेताओं की मनमानी के विरुद्ध न्यायालय जायेंगी पूनम यादव

सत्ता पक्ष के नेताओं की मनमानी के विरुद्ध न्यायालय जायेंगी पूनम यादव
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव

बदायूं की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहुत गुस्से में हैं। उन्होंने सत्ता पक्ष के नेताओं पर मनमानी करने का आरोप लगाया, साथ ही जिलाधिकारी को समाजवादी पार्टी का व्यक्ति करार देते हुए उन्होंने कहा कि अगर सुधार नहीं हुआ, तो वे न्यायालय की शरण में भी जायेंगी।

बदायूं स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में 13 जनवरी 2016 को सहसवान में बने गेस्ट हाउस का उदघाटन किया था, लेकिन उसी गेस्ट हाउस का उदघाटन पुनः किया जा रहा है। उन्होंने राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मधू चंद्रा और विधायक आशुतोष मौर्य “राजू” पर मनमानी करने का आरोप लगाया।

पूनम यादव ने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी से भी शिकायत की, लेकिन वे समाजवादी पार्टी के व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि सुधार नहीं हुआ, तो वे न सिर्फ शासन तक शिकायतें करेंगी, बल्कि न्यायालय की शरण में भी जायेंगी, इस दौरान उनके पति पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक 

आरक्षण ने पद छुड़ा दिया, बदायूं नहीं छोडूंगी: पूनम यादव

ओछी हरकतें कर रहे हैं सत्ता पक्ष के लोग: पूनम यादव

समारोह में न बुलाने पर पूनम यादव की कड़ी प्रतिक्रिया

प्रेस वार्ता देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें 

Leave a Reply