बालिका वधू की आनंदी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की मौत

बालिका वधू की आनंदी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की मौत
मृतका अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी।
मृतका अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी।
मुंबई से दुःखद खबर मिली है। बालिका वधू सीरियल के माध्यम से घर-घर में आनंदी के रूप में पहचानी जाने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी (24) नहीं रही। वह घर में फंदे पर लटकी मिली, उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली अभिनेत्री प्रत्यूषा मुंबई स्थित कांदीवली में दोस्तों के साथ ही रहती थी, उसका परिवार मुंबई से बाहर रहता है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस को मौके से अभी कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। प्रत्युषा के फोन कॉल का डिटेल वगैरह खंगाला जा है, साथ ही पुलिस उसके बॉयफ्रेंड से भी पूछताछ कर रही है। राहुल राज से प्रत्यूषा की शादी होने वाली थी। इन दोनों ने एक रियालिटी शो पावर कपल में हिस्सा लिया था।
उल्लेखनीय है कि प्रत्‍युषा ने पिछले दिनों तीन पुलिस वालों सहित आठ लोगों पर घर में जबरन घुसने की कोशिश करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। पिछले दिनों बॉयफ्रेंड ने भी उस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।
प्रत्यूषा को बालिका वधू में आनंदी की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है, लेकिन वह रियलिटी शो बिग बॉस-7 में भी प्रतिभाग कर चुकी थी, साथ ही ससुराल सिमरन का में उसने डायन का किरदार निभाया था।
 

Leave a Reply