राजीव कुमार गुप्ता की सोच और कार्यों ने दातागंज को बनाया लोकप्रिय नगर

राजीव कुमार गुप्ता की सोच और कार्यों ने दातागंज को बनाया लोकप्रिय नगर

दातागंज नगर में लगी प्रचार सामग्री और बराबर में राजीव कुमार गुप्ता।

देश, समाज, मानवता और प्रकृति की सेवा करने की सोच हो, तो किसी भी स्तर पर कार्य किया जा सकता है। सद्कार्य करने के लिए ऐसी कोई शर्त नहीं है कि कोई विशेष दायित्व ही होना चाहिए। किसी भी क्षेत्र में कैसा भी दायित्व संभालते हुए प्रशंसा का पात्र बना जा सकता है, ऐसे उदाहरणों से इतिहास भरा हुआ है।

बात बदायूं जिले की करें, तो पूरब दिशा में बसी यहाँ की छोटी सी नगर पंचायत के अध्यक्ष के रूप में राजीव कुमार गुप्ता ने न सिर्फ बदायूं जिला और बरेली मंडल में, बल्कि प्रांतीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है। अध्यक्ष के रूप में उन्हें आम जनता से लेकर खास लोग तक आदर्श मानते हैं। देश में भाजपा सरकार बनने के बाद स्वच्छता पर विशेष बल दिया जाने लगा है, डिजिटल बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है, लेकिन शासनादेशों के बावजूद तमाम नगर पंचायतें और पालिकायें अभी तक अपडेट नहीं हुई हैं, पर राजीव कुमार गुप्ता ने यूपीए की सरकार के कार्यकाल में ही दातागंज को आदर्श नगर घोषित करा लिया था, साथ ही डिजिटल इंडिया को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया था। राजीव कुमार गुप्ता के निर्देशन में नगर पंचायत दातागंज को हाइटैक तकनीक से जोड़ा गया। कार्यालय के साथ संपूर्ण नगर को हाईटैक बनाने की दिशा में कार्य किया गया, इसके तहत उन्होंने बहुत पहले ही बरेली की एफिक्स सॉफ्ट टैक्नोलॉजी की मदद ली थी। दातागंज नगर को सैटेलाइट द्वारा गूगल साइट से जोड़कर हाईटैक बना दिया गया है, यहाँ की प्रत्येक गली, मोहल्ला, मकान, दुकान, खाली जगह, प्लाट, सड़कें, नाली, बिजली पोल, हैंडपम्प आदि सहित सम्पूर्ण सम्पत्ति सैटेलाइट द्वारा गूगल साइट पर देखी जा सकती है।

नगर पंचायत दातागंज को साफ-सुंदर और हरा-भरा बनाने वाले अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता हाल-फिलहाल वॉल पेंटिग, बैनर, पोस्टर और कटआउट को लेकर चर्चा में हैं, उनके प्रचार माध्यमों में फिल्मी दृश्यों और डायलॉग को विशेष स्थान दिया जा रहा है, जिससे उनकी प्रचार सामग्री वायरल होने लगी है, जिसकी हर कोई प्रशंसा करता नजर आ रहा है। लोग तो यहाँ तक कहने लगे हैं कि छोटी सी नगर पंचायत के अध्यक्ष के दायित्व से राजीव कुमार गुप्ता ब्रांड बन गये हैं, ऐसे कर्तव्यपरायढ़ व्यक्ति को बड़ा और महत्वपूर्ण दायित्व मिल गया, तो उनके कार्यों की चमक हर सीमा तोड़ देगी, ऐसे लोकप्रिय और आदर्श राजीव कुमार गुप्ता का भाजपा को सही जगह सदुपयोग करना चाहिए, ऐसा बहुत बड़े वर्ग का मानना है।

दातागंज नगर में लगी प्रचार सामग्री।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

बरेली मंडल की प्रथम डिजिटल नगर पंचायत बनी दातागंज

चेयरमैन ने नगर को मॉडल बनाने का संकल्प लिया

दातागंज नगर पंचायत कार्यालय में बना बेस्ट प्लान

दातागंज में सैकड़ों जागरूक मतदाताओं को दिलाई शपथ

कूड़ा इधर-उधर न फेंकें, ट्राली व कूड़ेदान में ही डालें: राजीव

संशोधन कर नगर निकायों को और शक्ति दी जाये: राजीव

Leave a Reply