लखनऊ स्थित प्रदर्शनी में वंदिता की पेंटिंग्स का धमाल

लखनऊ स्थित प्रदर्शनी में वंदिता की पेंटिंग्स का धमाल
छात्रा वंदिता सिंह
छात्रा वंदिता सिंह

लखनऊ स्थित ललित कला अकादमी में गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित वर्सटेलिटी चित्र प्रदर्शनी में पेंटिंग्स ने सभी का मन मोह लिया। प्रदर्शनी में स्टडी हॉल की क्लास सात की छात्रा वंदिता सिंह के सात पेंटिंग्स लगे हैं, जिसमें मधुबनी, वॉली, क्रियांस, वाटर कलर से बनी बेहतरीन कलाकृतियां शामिल हैं। इस प्रदर्शनी में कई मूड और भावों का समायोजन है। गुरु रेनू छाबड़ा ने प्रकृति के रंगों के साथ भगवान शिव और अभिनेत्री ऐश्वर्या तक को अपनी कूंची से उकेरा है, तो वंदिता सिंह ने बरसात की बूंदों से भीगी सड़क पर लैंपपोस्ट से भरे सड़क पर टहलते एक जोड़े को बहुत ही खूबसूरती से उकेरा है।

वंदिता की मनमोहक पेंटिंग।
वंदिता की मनमोहक पेंटिंग।

इसके अलावा सूरजमुखी के फूलों का झुरमुट और गांवों के सौंदर्य को ऐसे दर्शाया है कि लग रहा है कि वे अभी जीवंत हो उठेंगे। वंदिता के अलावा रोशनी छाबड़ा, इरा शुक्ला, अनुश्री ने भी अपने नन्हें हाथों का कमाल दिखाया है। प्रदर्शनी को देखने लिए लोग सहज ही खिंचे चले आ रहे हैं और बच्चों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

Leave a Reply