सात नामांकन पत्र निरस्त, बदायूं विधान सभा क्षेत्र में बचे सबसे ज्यादा प्रत्याशी

सात नामांकन पत्र निरस्त, बदायूं विधान सभा क्षेत्र में बचे सबसे ज्यादा प्रत्याशी
नामांकन पत्रों की जाँच करते अफसर।

बदायूं जिले में नामांकन पत्रों की सम्बंधित आरओ तथा एआरओ द्वारा सोमवार को जांच की गई। वांछित अभिलेख जमा न करने, प्रस्तावक प्रस्तुत न करने सहित कई अन्य कारणों से बिसौली एवं सहसवान क्षेत्र में एक-एक, बिल्सी में तीन, दातागंज में दो सहित कुल सात पर्चे खारिज कर दिए गए हैं। बदायूँ एवं शेखूपुर में कोई भी पर्चा खारिज नहीं हुआ है।

प्रेक्षकगणों ने भी अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों के नामांकन कक्षों में पहुँचकर जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया। 112- बिसौली विधान सभा क्षेत्र में राजेन्द्र सिंह निर्दलीय द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने एवं शपथ पत्र अपूर्ण दाखिल करने के साथ अन्य कई त्रुटियों के कारण पर्चा खारिज कर दिया गया। 113- सहसवान में भी एक पर्चा पीस पार्टी के अबू शादाब द्वारा दस प्रस्तावकों के सापेक्ष मात्र एक प्रस्तावक प्रस्तुत करने के कारण खारिज कर दिया गया। 114- बिल्सी में तीन पर्चे खारिज किए गए हैं। राष्ट्रीय लोक दल के मनोज उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रस्तावकों का नाम इस विधान सभा क्षेत्र की सूची में उपलब्ध न होने, अतिरिक्त शपथ-पत्र नोटरी द्वारा अधि-प्रमाणित न होने आदि कारणों से खारिज किया गया है, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री द्वारा ज़मानत राशि जमा न करने तथा निर्दलीय प्रत्याशी जसवीर सिंह द्वारा कम प्रस्तावक प्रस्तुत करने तथा नोटरी का शपथ पत्र उपलब्ध न कराने के कारण पर्चा खारिज किया गया है।

115- बदायूँ तथा 116- शेखूपुर विधान सभा क्षेत्र में कोई भी पर्चा खारिज नहीं हुआ है तथा 117- दातागंज में दो पर्चे खारिज हुए हैं। राष्ट्रीय क्रांति पार्टी की लता यादव द्वारा सभी प्रस्तावक प्रस्तुत न करने एवं शपथ पत्र अपूर्ण दाखिल करने पर पर्चा खारिज किया गया है। सर्व सम्भव पार्टी के अवधेश कुमार का पर्चा भी शपथ पत्र अपूर्ण दाखिल करने के कारण खारिज किया गया है।

विधान सभा सामान्य निर्वाचन अन्तर्गत जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यदि कोई प्रत्याशी नाम वापस नहीं लेता है, तो विधान सभा क्षेत्र बिसौली में आठ, सहसवान में नौ, बिल्सी में बारह, बदायूँ में सोलह, शेखूपुर में दस तथा दातागंज में तेरह प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। बदायूँ विधान सभा क्षेत्र में यदि किसी प्रत्याशी की नाम वापसी नहीं हुई, तो सोलह प्रत्याशी तथा एक नोटा सहित 17 का मत पत्र तैयार करने के लिए लिए दूसरी ईवीएम भी लगाई जा सकती है। मौजूदा सभी चुनाव प्रत्याशियों की सूचियाँ सम्बंधित विधान सभा क्षेत्र के नामांकन कक्षों के बाहर चस्पा कर दी जायेंगी। यदि किसी प्रत्याशी को कोई समस्या हो, तो सम्बंधित रिटर्निंग ऑफिसर को अपनी आपत्ति दे सकता है।
 
112- बिसौली (अ.जा.) विधान सभा क्षेत्र
1-आशुतोष मौर्य उर्फ राजू- समाजवादी पार्टी
2-मेजर कैलाश सागर- बहुजन समाज पार्टी
3-कुशाग्र सागर- भारतीय जनता पार्टी
4-जगवीर- प्रजा शक्ति पार्टी समदर्शी
5-कुमारी यशोदा- जन अधिकार मंच
6-हरी प्रकाश आर्य- संयुक्त समाजवादी दल
7-प्रीति सागर उर्फ पुष्पा रानी- निर्दलीय
8-सुरेन्द्र- निर्दलीय

113- सहसवान विधान सभा क्षेत्र-
1-ओमकार सिंह- समाजवादी पार्टी
2-अरशद अली- बसपा
3-आशुतोष वार्ष्णेय- भारतीय जनता पार्टी
4-उमलेश यादव- राष्ट्रीय परिवर्तन दल
5-रियासत खां- भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी
6-राजपाल सिंह- भारतीय सुभाष सेना
7-अनिल कुमार- राष्ट्रीय लोक दल
8-साजिदा खान- निर्दलीय
9-कुणाल सिंह- निदर्लीय

114- बिल्सी विधान सभा क्षेत्र
1-विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी- समाजवादी पार्टी
2-मुसर्रत अली बिट्टन- बसपा
3-पं0 राधा कृष्ण शर्मा- भारतीय जनता पार्टी
4-अरविन्द सिंह- राष्ट्रवादी प्रताप सेना
5-रिज़वान अली- जन अधिकार मंच
6-सुरजीत कुमार तोमर- महान दल
7-चन्द्र भान सिंह- निर्दलीय
8-पवन गुलाटी- निर्दलीय
9-फकीर चन्द्र- निर्दलीय
10-फखरुद्दीन- निर्दलीय
11-राजेन्द्र सिंह- निदर्लीय
12-सतपाल सिंह- निर्दलीय

115- बदायूँ विधानसभा क्षेत्र
1-आबिद रज़ा ख़ां- समाजवादी पार्टी
2-भूपेन्द्र सिंह- बहुजन समाज पार्टी
3-महेश चन्द्र गुप्ता- भारतीय जनता पार्टी
4-अमरजीत सिंह- भारतीय भाईचारा पार्टी
5-कृष्णपाल- भारतीय सुभाष सेना
6-ख़ालिद परवेज़- ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
7-महेश कुमार श्रीवास्तव- कल्याण कारी जनतांत्रिक पार्टी
8-रामसेवक सिंह- शिव सेना
9-सचिन पाठक- प्रजा शक्ति पार्टी समदर्शी
10-अभिनव राज- निर्दलीय
11-अरुण प्रकाश गुप्ता- निर्दलीय
12-ख़ालिद परवेज़- निर्दलीय
13-मुजफ्फर अली खां- निर्दलीय
14-विमलेश कुमारी- निर्दलीय
15-सतीश चन्द्र- निर्दलीय
16-हरेन्द्र सिंह यादव- निर्दलीय

116- शेखूपुर विधान सभा क्षेत्र
1-आशीष यादव- समाजवादी पार्टी
2-धर्मेन्द्र कुमार सिंह शाक्य- भारतीय जनता पार्टी
3-मु. रिज़वान- बहुजन समाज पार्टी
4-अनेश पाल- पीस पार्टी
5-कामता प्रसाद- महान दल
6-तरुण प्रताप सिंह- जन अधिकार मंच
7-प्रीति कश्यप- राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी
8-बन्दे हसन- इत्तेहाद-ए-मिल्लत कॉन्सिल
9-राजेन्द्र सिंह- भारतीय सुभाष सेना
10-कु0 सर्वेशा देवी- निर्दलीय

117- दातागंज विधान सभा क्षेत्र
1-प्रेमपाल सिंह यादव- इण्डियन नेशनल कांग्रेस
2-राजीव सिंह उर्फ बब्बू भईया- भारतीय जनता पार्टी
3-सिनोद कुमार शाक्य- बसपा
4-जितेन्द्र सिंह यादव- राष्ट्रीय लोक दल
5-मान सिंह- देश शक्ति पार्टी
6-राजवीर शर्मा- भारतीय सुभाष सेना
7-वेद बाबू- जन सेवा सहायक पार्टी
8-डॉ. शैलेश पाठक- पीस पार्टी
9-राजकुमार- भारतीय भाईचारा पार्टी
10-कैप्टन अर्जुन सिंह- लोक दल
11-धर्मेन्द्र कश्यप- निर्वल इण्डियन शोषित हमारा आम दल
12-राजेन्द्र सिंह- निर्दलीय
13-डॉ. अजीत सिंह- निर्दलीय

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply