चैंबर में आई महिला वकील को वकील ने दबोचा, गिरफ्तार

चैंबर में आई महिला वकील को वकील ने दबोचा, गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में भी महिलाओं को लेकर मानसिकता बदल नहीं पा रही है। बौद्धिक तबके में भी तालिबानी सोच वाले दरिंदे छुपे हुए नजर आ रहे हैं लेकिन, पुलिस और सरकार राजधानी क्षेत्र को यौन अपराध मुक्त करने की दिशा में विशेष प्रयास करती हुई नजर नहीं आ रही है।

राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में यौन उत्पीड़न की वारदात घटित होती ही रहती हैं। दिल्ली के साकेत कोर्ट में एक महिला वकील का यौन उत्पीड़न होने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार रात को 32 वर्षीय पीड़ित महिला वकील पीके लाल से मिलने उसके चैंबर में गई थी, जहाँ पीके लाल ने महिला वकील को दबोच लिया और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी पीके लाल भी वकील है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने रविवार सुबह को ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी। बता दें कि नोयडा क्षेत्र में स्थित डीपीएस स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ हुई यौन उत्पीड़न की वारदात से एनसीआर के लोग स्तब्ध हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply