व्यापारियों की हितैषी सिर्फ समाजवादी पार्टी ही है: धर्मेन्द्र

व्यापारियों की हितैषी सिर्फ समाजवादी पार्टी ही है: धर्मेन्द्र
  • चुनाव बाद समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी: ओमकार सिंह यादव
सहसवान में सांसद धर्मेन्द्र यादव और ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव का स्वागत करते व्यापारी।
सहसवान में सांसद धर्मेन्द्र यादव और ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव का स्वागत करते व्यापारी।
बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि सपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो व्यापारियों के हित में काम करती है। भाजपा, बसपा और अन्य पार्टियां व्यापारियों की हितैषी होने का दावा कर के सिर्फ उनके वोट बटोरने का काम करती हैं। उक्त विचार सांसद धर्मेन्द्र यादव ने बदायूं मेरठ हाइवे के किनारे स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित किये गये सपा व्यापार सभा के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये
सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों, व्यापारियों और आम आदमी के हितों के लिए संघर्ष किया है। प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों, किसानों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सपा के चार साल के शासनकाल में प्रदेश में इतना विकास हुआ है, जितना पहले कभी नहीं हुआ। गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाया गया है। बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
ग्राम्य विकास मंत्री ओमकार सिंह यादव ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने 2012 के विधानसभा चुनाव में जनता से जो वादे किए थे, उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने चार साल में पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि 2017 के विधान सभा चुनाव में सपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और व्यापारियों, किसानों व आम आदमी के हितों के लिए और अधिक कल्याणकारी योजनाओं को संचालित करेगी।
जिला अध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव, सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री हुलासराय सिंघल ने भी प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी और व्यापारियों से सपा को समर्थन देने की अपील की। इससे पहले सांसद और ग्राम्य विकास मंत्री का मुकेश बाबू गुप्ता, सुमंत गांधी, गौतम असावा, मोहित गुप्ता, संतोष गांधी, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष नवाब सिंह यादव, नगर अध्यक्ष शुएब नकवी, मनोज यादव, मौलाना सलीम अख्तर आदि ने फूलमालाएं पहना कर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि डीके यादव, जिला सचिव हाजी खलीक अहमद खां, पूर्व चेयरमैन वाहिद खां, सुरेश पाल सिंह चौहान, नवनीत गुप्ता, दहगवां ब्लाक प्रमुख सतीश यादव, चन्द्रकेश यादव, रिषीपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान, शिवरतन माहेश्वरी, बनवारी सिंह, आनंद कुमार गुप्ता और मो. इकरार सैफी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

Leave a Reply