किसी एक के आने और जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता: उस्मानी

किसी एक के आने और जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता: उस्मानी
दर्जा राज्यमंत्री डॉ. यासीन अली उस्मानी
दर्जा राज्यमंत्री डॉ. यासीन अली उस्मानी

समाजवादी पार्टी बहुत बड़ी है, उसमें लोग आते और जाते रहते हैं। किसी एक व्यक्ति के आने और जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ता। किसी को भ्रम है, तो आने वाले चुनाव में उसका भ्रम दूर हो जायेगा।

उक्त विचार उत्तर प्रदेश श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड के नव-नियुक्त अध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. यासीन अली उस्मानी ने व्यक्त किये। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. उस्मानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी बहुत बड़ी है, उसमें लोग आते और जाते रहते हैं। किसी एक व्यक्ति के आने और जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ता। किसी को भ्रम है, तो आने वाले चुनाव में उसका भ्रम दूर हो जायेगा। एक विधायक द्वारा अपनी हत्या की आशंका जताने पर उन्होंने कहा कि यह पुलिस-प्रशासन के स्तर का मामला है, वह जांच करेगा और आवश्यक कार्रवाई करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरह ही जिले में भी मुददा सिर्फ विकास है। सांसद धर्मेन्द्र यादव के प्रयासों से जिले में इतना विकास हुआ है कि जनता फर्जी बातों को अब सुनना ही पसंद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव बाद समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी।

Leave a Reply