शक्ति प्रदर्शन के साथ भाजपा प्रत्याशी महेश चन्द्र गुप्ता ने कराया नामांकन

शक्ति प्रदर्शन के साथ भाजपा प्रत्याशी महेश चन्द्र गुप्ता ने कराया नामांकन
जुलुस के दौरान अभिवादन स्वीकार करते महेश चन्द्र गुप्ता।

बदायूं विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी महेश चन्द्र गुप्ता ने सोमवार को अपना नामांकन कराया, इससे पूर्व विधान सभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता वैभव लॉन में एकत्रित हुए। पूर्व विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने बिरुआबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद उनका जुलुस निकला, जो पथिक चौक, टिकट गंज चौक, हलवाई चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, लाबेला चौक होते हुए जिला अस्पताल पर पहुंच कर थम गया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बी. एल. वर्मा ने कहा कि हमें यह सीट हर हाल में जीतनी है, हमारे कार्यकर्ताओं ने अब तक जितनी मेहनत की है, उससे और अधिक मेहनत कर के इस सीट पर महेश चन्द्र गुप्ता को भारी बहुमत से विजयी बनाना है। पूर्व भाजपा प्रत्याशी बागीश पाठक ने कहा प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है, उत्तर प्रदेश के अंदर पार्टी की सरकार बनना तय है, ऐसे में बदायूं विधान सभा सीट पर हमें हर हाल में विजय प्राप्त करनी है। जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि पूरे जनपद में माहौल भाजपा के पक्ष में है, आज जिस तरह से महेश चन्द्र गुप्ता के नामांकन में अपार जनसमूह उमड़ा है, इससे यह सिद्ध हो चुका है कि बदायूं विधान सभा क्षेत्र में जीत सुनिश्चित है, हमें और मेहनत करके जीत के अंतर को बढ़ाना है।

कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, दीपमाला गोयल, राजेश्वर पटेल, रविंद्र पाल सिंह, सुभाष चंद गुप्ता, धीरज सक्सेना, अशोक भारती, मनीष अग्रवाल, अरविन्द वाल्मीकि, मनोज मसीह, आदेश शर्मा, सीमा राठौर, अंकित मौर्या, सुधीर श्रीवास्तव, प्रभा शंकर वर्मा, सोबरन सिंह, परशुराम लोधी, मनोज मोदी, धीरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र वर्मा, राजीव जैकी, राकेश गुप्ता, अनुज सक्सेना, मनोज सिंह, पंकज गुप्ता, राकेश गुप्ता, अरुण महाजन, संजीव गुप्ता, तरुण राठौर, हिमांशु कठेरिया, बाबू शाक्य, संतोष कन्नौजिया, अमिता उपाध्याय, विमलेश चौहान, ओमपाल राजपूत, प्यारे लाल वर्मा, नंदकिशोर चौहान, राहुल चौहान, पंकज गुप्ता, सुरेश गुप्ता, धर्मपाल शाक्य, प्रतीक मिश्रा, केवी सिंह, आशीष शाक्य, अमन गुप्ता, राजेश गुप्ता, बंटी गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, मनु सिंह, हरगोविंद सिंह, अजय सक्सेना, मयंक गुप्ता, आर्येन्द्र पटेल, संजीव पटेल, अनेक पाल पटेल, सुखदेव राठौर, करन मौर्या, पंकज माथुर, मनोज सिंह, शिवराज सिंह, नेकपाल कश्यप, जितेंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता, रामअवतार गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, कौशल गुप्ता, शरद भारद्वाज, तरुण राठौर, सुनील वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, ओमकार प्रधान, रावेंद्र प्रधान, फ़तेह सिंह राजपूत, वीर सिंह प्रधान, संजीव गुप्ता पूर्व प्रधान, प्रेमपाल सिंह प्रधान, ज्ञानपाल प्रधान, शंकर प्रधान, सुरेश प्रधान, सियाराम प्रधान, नेत्रपाल प्रधान, अजुद्दी प्रधान, मोर सिंह प्रधान, विजेंद्र प्रधान, जगदीश गुप्ता, धीरेन्द्र सिंह, परशुराम लोधी, मनोज बिट्टन, पिंकू सक्सेना, मयूर वैश्य, प्रेम वैश्य, अतुल रस्तोगी, अरुण महाजन, अशोक गिरि, मनोज चंदेल, ओमपाल कश्यप, रामलाल साहू, महेंद्र साहू, मयूर साहू, अजय मथुरिया, उज्ज्वल गुप्ता, राहुल प्रताप, गुड्डू गुप्ता, जीतेन्द्र साहू, सुरजीव गुप्ता, राजकुमार प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

भाजपा प्रत्याशी महेश चन्द्र गुप्ता सोमवार को दाखिल करेंगे नामांकन पत्र

महेश के आवास पर जुटे सेक्टर संयोजक, मंडल अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारी

जनसमस्याओं के निराकरण को डीएम से मिले भाजपाई

Leave a Reply