तबादलों की आंधी में 46 एआरटीओ प्रभावित, मठाधीश भी हटे

तबादलों की आंधी में 46 एआरटीओ प्रभावित, मठाधीश भी हटे

उत्तर प्रदेश शासन ने परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। 46 एआरटीओ के तबादले किये गये हैं। माना जा रहा है कि जिला स्तर पर अब कुछ सुधार हो सकेगा, क्योंकि एआरटीओ लापरवाही, मनमानी और भ्रष्टाचार का पर्यावाची बन गये हैं।

तबादला सूची के अनुसार रुप नारायण चौधरी को एआरटीओ (प्रशासन) आजमगढ़, उदयवीर सिंह को एआरटीओ (प्रवर्तन) जौनपुर, अनीता सिंह को प्रवर्तन- 2 मुख्यालय, संदीप कुमार पंकज को (प्रशासन) कुशीनगर, दीपक कुमार शाह को (प्रशासन) हरदोई, अवधेश कुमार को (प्रशासन) मऊ, अरविंद कुमार त्रिवेदी को (प्रशासन) फतेहपुर, अश्वनि कुमार सिंह को (प्रवर्तन) अमरोहा, सौरभ कुमार को (प्रवर्तन) इटावा, संजीव कुमार गुप्ता को प्रवर्तन- 3 लखनऊ, अरुण कुमार को (प्रशासन) रामपुर, पुष्पांजलि मित्रा गौतम को (प्रवर्तन) अमेठी, ब्रजेश कुमार अस्थाना को (प्रवर्तन- 1) फैजाबाद, संतोष कुमार सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन के पद पर आजमगढ़ भेजा गया है।

अमिताभ राय को (प्रवर्तन) पीलीभीत, संदीप कुमार जायसवाल को (प्रवर्तन) रायबरेली, हेमचंद्र गौमत को (प्रशासन) एटा, रामप्रकाश मिश्रा को (प्रवर्तन-1) सहारनपुर, सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव को (प्रवर्तन-1) गोरखपुर, उदित नारायण को (प्रवर्तन- 1) सीतापुर, सुहैल अहमद को (प्रवर्तन) बदायूं, रंजीत सिंह को (प्रशासन) अलीगढ़, सुभाष चंद्र राजपूत को (प्रवर्तन) बागपत, रामचंद्र भारतीय को (प्रशासन) महाराजगंज, लाल बहादुर को (प्रशासन) अमेठी, ज्ञान मोहन को (प्रवर्तन- 2) आगरा, संजय कुमार तिवारी को (प्रशासन) रायबरेली, राजेश कुमार गंगवार को मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है।

इसी तरह संजय कुमार झा को (प्रशासन) कन्नौज, शंकर जी सिंह को (प्रशासन) कौशाम्बी, एसके सिंह को (प्रवर्तन- 1) फतेहपुर, राजेश सिंह को (प्रवर्तन- 1) मथुरा, कहकशां खातून को (प्रवर्तन) मऊ, राजेश को (प्रशासन) कासगंज, भूपेश कुमार गुप्त को (प्रवर्तन- 2) इलाहाबाद, शिवशंकर सिंह को (प्राविधिक) बरेली, प्रवीण कुमार सिंह को (प्रशासन) सीतापुर, अभिषेक कनौजिया को (प्रवर्तन- 2) फतेहपुर, डॉ. सियाराम वर्मा को (प्रशासन) इलाहाबाद, विनीत कुमार मिश्रा को (प्रवर्तन) मुजफ्फरनगर, साहदेव पाल को (प्रशासन) कानपुर देहात, अनिल कुमार सिंह को (प्रशासन) आगरा, मुहम्मद हसीब को (प्रशासन) फर्रूखाबाद, सुरेंद्र सिंह को (प्रशासन) बागपत, प्रशांत तिवारी को प्रवर्तन- 4 नोएडा और राम सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन के पद पर गाजीपुर भेजा गया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply