राजीव कुमार सिंह एवं मयंकेश्वर शरण सिंह बने समधी, वरिष्ठ नेताओं का रहा जमावड़ा

राजीव कुमार सिंह एवं मयंकेश्वर शरण सिंह बने समधी, वरिष्ठ नेताओं का रहा जमावड़ा

लखनऊ में आयोजित हुए भव्य विवाह समारोह में भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” की बेटी एवं राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के बेटे को आशीर्वाद देने सैकड़ों वीवीआईपी पहुंचे। बदायूं जिले में दातागंज विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” एवं भारतीय जनता पार्टी के विधायक व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह समधी बन गये हैं। मयंकेश्वर शरण सिंह अमेठी की तिलोई विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं, साथ ही प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री के रूप में संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग संभाल रहे हैं।

राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया'” की बेटी कृतिका सिंह एवं मयंकेश्वर शरण सिंह के बेटे मृगांकेश्वर शरण सिंह का विवाह समारोह लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित किया गया एवं आज केशर बाग में स्थित तिलोई भवन में रिसेप्शन है। नव-दंपत्ति को आशीर्वाद देने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सहकारिता एवं पूर्वोत्तर विकास विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधान सभा के सभापति मानवेन्द्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल, मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री जितिन प्रसाद, मंत्री नितिन अग्रवाल, मंत्री रजनी तिवारी, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, विधायक रघुराज प्रताप सिंह “राजा भैया” विधायक पंकज सिंह, विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी मोहसिन रजा, बदायूं के भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के साथ तमाम जिलों के जिलाध्यक्ष, 40 से अधिक विधायक एवं एमएलसी सम्मिलित हुए।

इसी तरह मुख्य सचिव दयाशंकर मिश्र, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक, एडीजी, पुलिस कमिश्नर सहित तमाम वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अफसर समारोह में पहुंचे और नव-दंपत्ति को आशीर्वाद दिया। तिलोई भवन में रिसेप्शन चल रहा है, जहाँ तमाम बड़े नेता एवं अफसर नव-दंपत्ति को आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं। विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया”, विनय कुमार सिंह “वकील साहब” एवं मयंकेश्वर शरण सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply