पूनम गुप्ता भाजपा ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मनोनीत

पूनम गुप्ता भाजपा ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मनोनीत

लखनऊ से देर शाम भारतीय जनता पार्टी की ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा की कमेटी घोषित कर दी गई। ब्रज क्षेत्र की कमेटी में बदायूं पूनम गुप्ता को उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है, जिससे हजारों कार्यकर्ता झूम उठे हैं, साथ ही उझानी की रेनू सिंह को सदस्य बनाया गया है।

आगरा महानगर की बबिता चौहान ब्रज क्षेत्र की अध्यक्ष हैं, शाहजहाँपुर की चन्द्रेश गुप्ता और नेहा गुप्ता, आगरा की हेमलता परिहार व रूचि चतुर्वेदी के साथ बदायूं की पूनम गुप्ता को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मथुरा की मधू शर्मा और आगरा की रितु दिवाकर को महामंत्री मनोनीत किया गया है। आगरा की दीक्षा बघेल, हाथरस की नंदनी, पीलीभीत की रेखा परिहार, मथुरा की नीलम, फिरोजाबाद की मंजू श्री और मैनपुरी की विमला राजपूत को मंत्री बनाया गया है।

मथुरा की नीलम गोयल मीडिया प्रभारी बनाई गई हैं, वहीं आगरा की मंजू सक्सेना कार्यालय की मंत्री, साथ ही आगरा की ही डॉ. वंदना सिंघल कोषाध्यक्ष का दायित्व संभालेंगी, इसके अलावा बरेली की मीना अग्रवाल, यहीं की आस्था अग्रवाल और प्रेमा पानू राना, बदायूं की रेनू सिंह, पीलीभीत की सुषमा देवी जाटव, अलीगढ़ की मीरा राजपूत और कासगंज की मनीषा गुप्ता को सदस्य नामित किया गया है।

बता दें कि उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता बदायूं नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के टिकट की सर्वाधिक मजबूत दावेदार के रूप में उभर कर सामने आई थीं, इसके अलावा वे पार्टी कार्यक्रमों में बेहद सक्रिय रहती हैं, साथ ही उनकी राजनैतिक समझ भी बहुत अच्छी मानी जाती है, जिससे वे कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply