अंतिम दिन हुए सिनोद, उमलेश, कुनाल, खालिद और आशुतोष सहित 48 नामांकन

अंतिम दिन हुए सिनोद, उमलेश, कुनाल, खालिद और आशुतोष सहित 48 नामांकन
नामांकन पत्र जमा करते आशुतोष वार्ष्णेय।

बदायूं जिले में विधान सभा सामान्य निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को बिसौली विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार मंच से यशोदा तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र, प्रीति सागर उर्फ पुष्पा रानी ने पर्चा दाखिल किया।

सहसवान विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के आशुतोष वार्ष्णेय, पीस पार्टी से अबू शादाब, राष्ट्रीय परिवर्तन दल से उमलेश यादव, भारतीय सुभाष सेना से राजपाल सिंह, भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी से रियासत खाँ, राष्ट्रीय लोक दल पार्टी से अनिल कुमार एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कुणाल सिंह ने अपना पर्चा दाखिल किया।

बिल्सी विधान सभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी से पंडित राधाकृष्ण शर्मा, राष्ट्रीय समता दल से फकीर चन्द्र मौर्य, महान दल से सुरजीत कुमार तोमर, राष्ट्रीय लोक दल से मनोज उपाध्याय, भारतीय भाईचारा पार्टी से सावित्री, भारतीय सुभाष सेना से राजेन्द्र सिंह, राष्ट्रवादी प्रताप सेना से अरविन्द सिंह एवं अखण्ड राष्ट्रवादी पार्टी से सत्यपाल सिंह तथा निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में रिज़वान अली, पवन कुमार गुलाटी तथा जसवीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

बदायूँ विधान सभा क्षेत्र से ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी से खालिद परवेज़, भारतीय सुभाष सेना से कृष्णपाल, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी से सतीश चन्द्र, प्रजा शक्ति पार्टी (समदर्शी) से सचिन पाठक, भारतीय भाईचारा पार्टी से अमरजीत सिंह तथा निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में विमलेशा कुमारी, अरुण कुमार गुप्ता, हरेन्द्र सिंह यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र जमा करतीं उमलेश यादव।

शेखूपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए इत्तेहाद-ए-मिल्लत कॉन्सिल से बन्दे हसन, भारतीय सुभाष सेना से राजेन्द्र, जन अधिकार मंच से तनु प्रताप सिंह, पीस पार्टी से अनेश पाल, महान दल से कामता प्रसाद ने पर्चा दाखिल किया।

नामांकन पत्र जमा करते कुनाल यादव।

दातागंज विधानसभा के लिए बहुजन समाज पार्टी से सिनोद कुमार शाक्य, देश शक्ति पार्टी से मान सिंह, सुभाष सेना पार्टी से राजवीर, जनसेवा सहायक पार्टी से वेद बाबू, पीस पार्टी से शैलेश पाठक, भारतीय भाईचारा पार्टी से राजकुमार, राष्ट्रीय लोक दल से जितेन्द्र सिंह यादव, लोक दल से कैप्टन अर्जुन सिंह, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से लता यादव, निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल से धर्मेन्द्र कश्यप, सर्व संभाव पार्टी से अवधेश कुमार तथा निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में डॉ. अजीत सिंह एवं राजेन्द्र सिंह ने पर्चा दाखिल किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

मंगलवार को हुए सात नामांकन, कुशाग्र की नोंक-झोंक, शिवसेना की छवि खराब

बुधवार को हुए 16 नामांकन, 25 पर्चे भी बिके, संतोष गंगवार रहे चर्चा का विषय

Leave a Reply