पानी भरने को लेकर हुए विवाद में अधेड़ की पीट कर हत्या

पानी भरने को लेकर हुए विवाद में अधेड़ की पीट कर हत्या
रोते-विलखते मृतक के परिजन।
रोते-विलखते मृतक के परिजन।

पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। चार महिलाओं सहित छः लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।

घटना बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में स्थित गाँव अजापुर की है। बताते हैं कि हैंडपंप से पानी भरने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते एक पक्ष के स्त्री-पुरुष लाठी-डंडों से दूसरे पक्ष को पीटने लगे। हरनाम (60) को बेरहमी से पीटा गया, जिसे उपचार हेतु बिसौली लाया गया, तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष ने चार महिलाओं सहित छः लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। सभी आरोपी फरार हैं। मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply