कायस्थ महासभा ने बिसौली में आयोजित किया भव्य चित्रांश परिचय सम्मेलन

कायस्थ महासभा ने बिसौली में आयोजित किया भव्य चित्रांश परिचय सम्मेलन
महिला अतिथि को सम्मानित करते हुए सीडीपीओ अल्पना सिंह जौहरी।

बदायूं जिले के कस्बा बिसौली में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में चित्रांश सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें रंगारंग कार्यक्रम और काव्य पाठ भी हुआ। आयोजन समिति ने विशिष्ट लोगों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

सम्मेलन में भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू”, विधायक आरके शर्मा, विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक योगेन्द्र सागर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, चन्दौसी के सर्जन सर्वेश सक्सेना, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश सक्सेना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना, महेश सक्सेना, रविन्द्र मोहन सक्सेना, नवीन सक्सेना, अशोक सक्सेना, सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुकेश जौहरी, बरेली कायस्थ सभा के जिला महामंत्री आलोक प्रधान, कवियत्री सीमा प्रधान, कायस्थ महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव, तनुजा सक्सेना, पत्रकार संजीव सक्सेना सहित तमाम विशिष्ट लोगों को कायस्थ महासभा द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सीडीपीओ अल्पना सिंह जौहरी, शोभा सक्सेना, कंचन सक्सेना, पूनम सक्सेना, अनीता सक्सेना, प्रवेश सिन्हा मोनिका सक्सेना और डॉ. रीना सक्सेना ने महिला अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सम्मेलन में गीत, नृत्य और काव्य पाठ के अलावा ख्वाहिश सक्सेना, मानवी सक्सेना, वंशिका जौहरी, खुशी सक्सेना, श्रुति सक्सेना, समर सक्सेना, हर्षित सक्सेना, ऋषभ सक्सेना, तान्या सक्सेना, शालिनी सक्सेना और विशु सहित अन्य तमाम बच्चों ने रंगारंग कर्यक्रम प्रस्तुत किये, नृत्य और गायन से बच्चों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। संतोष सक्सेना, सचिन सक्सेना, विकास सक्सेना, शनि सक्सेना, गौरव सक्सेना, मनोज सक्सेना और प्रवेश सक्सेना ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।

सम्मेलन में पुरस्कृत किये गये बच्चे।
सम्मेलन में राजनैतिक महत्वाकांक्षा का भी खुलासा हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य से कायस्थ महासभा के पदाधिकारी कौशल सक्सेना, शोभित, प्रदीप सिन्हा, मुनीश सक्सेना और सुभाष सक्सेना ने स्थानीय निकाय चुनाव में बदायूं नगर पालिका से चित्रांश समाज के व्यक्ति को अध्यक्ष पद का टिकिट देने की मांग की, इसके अलावा अन्य निकायों में भी बिरादरी के मजबूत प्रत्याशियों को टिकिट देने की मांग की गई। आयोजक सुभाष सक्सेना, सचिन जौहरी, मुनीश सक्सेना, कौशल सक्सेना, प्रदीप सिन्हा, रामबाबू सक्सेना और शोभित सक्सेना ने अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन की अध्यक्षता धनवीर सक्सेना और संचालन शोभित सक्सेना ने किया।
(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply