जालंधरी सराय में बवाल, गोलीबारी, हाईवे जाम कर की बसों में तोड़-फोड़

जालंधरी सराय में बवाल, गोलीबारी, हाईवे जाम कर की बसों में तोड़-फोड़
इंसेट में घायल एवं रोड पर खड़े बवाली और जाम में फंसी बसें।

बदायूं शहर में जिसके मन में जैसे आ रहा है, वैसे कानून हाथ ले रहा है। हत्या, लूट, डकैती और यौन उत्पीड़न की वारदातें आये दिन हो ही रही हैं। अब दबंगई और दहशत कायम करने के लिए खुलेआम अवैध हथियारों का प्रदर्शन भी होने लगा है। दबंग आपराधिक किस्म के लोगों ने न सिर्फ बवाल किया, बल्कि हाईवे जाम कर कई बसों में भी तोड़-फोड़ कर दी, जिससे यात्री सहम गये।

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित जालंधरी सराय की है, यहाँ मुस्लिम समुदाय के दो गुट हैं, दोनों आपराधिक किस्म के हैं। किसी कारण दोनों पक्षों में कुछ देर पहले विवाद शुरू हुआ और फिर दोनों पक्षों के लोग अवैध हथियार निकाल लाये, दोनों ओर से जमकर गोलीबारी होने लगी। फायरिंग शुरू होते ही आम जनता घरों में छुप गई। एक गुट ने दूसरे गुट को जमकर पीटा, जिसके बाद दूसरे गुट के लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। हाईवे जाम होते ही दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आगरा और दिल्ली को आने-जाने वाली बसों के अलावा टूरिस्ट बसें भी जाम में फंस गईं।

आताताईयों का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ। जाम में फंसी बसों में तोड़-फोड़ भी शुरू कर दी, जिससे यात्री सहम गये। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब बवाल शांत हुआ। पुलिस ने जाम खुलवाया और अताताताईयों को खदेड़ा, लेकिन मोहल्ले में अभी भी दहशत का माहौल नजर आ रहा है। बवाल में कई लोग घायल हुए हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply