एक की ऑनर किलिंग और एक किशोरी का यौन उत्पीड़न

एक की ऑनर किलिंग और एक किशोरी का यौन उत्पीड़न
एक की ऑनर किलिंग और एक किशोरी का यौन उत्पीड़न
एक की ऑनर किलिंग और एक किशोरी का यौन उत्पीड़न

बदायूं जिले में लड़कियों के अच्छे दिन न जाने कब आयेंगे? एक घटना की दहशत कम हो, उससे पहले एक और जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया जाता है। इस बार एक लड़की ऑनर किलिंग की शिकार हुई है, वहीं एक अन्य लड़की को अधेड़ ने घर में ही दबोच लिया और दरिंदे ने उसका यौन उत्पीड़न भी किया।

पहली जघन्य वारदात थाना इस्लामनगर क्षेत्र की है, यहाँ के गाँव लश्करपुर ओईया से शनिवार को एक लड़की अचानक गायब हो गई। परिजनों ने कल थाने में लड़की के गुमशुदा होने का प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आज उसका जंगल में शव बरामद हो गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों के घर की तलाशी ली, तो लड़की के खून से रंगे कपड़े बरामद हुए, जिसके बाद पुलिस ने मृतका के दो भाई व माता-पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

दूसरी जघन्य वारदात उसहैत थाना क्षेत्र के गाँव मौजमपुर की है। एक परिवार के पति-पत्नी पूर्णागिरी यात्रा पर गये हुए हैं। 15 वर्षीय किशोरी भाई के साथ घर ही रह गई। दोपहर में लड़की घर पर अकेली थी, तभी उसहैत के वार्ड नंबर- 11 निवासी 35 वर्षीय इशाद नाम का युवक घुस गया और उसका यौन शोषण करने लगा। इस बीच भाई आ गया, तो दरिंदा भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन लड़की अभी तक दहशत में ही है।

Leave a Reply