राज्यमंत्री ने किया गेस्ट हाउस का लोकार्पण, सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं

राज्यमंत्री ने किया गेस्ट हाउस का लोकार्पण, सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं

बदायूं जिले के कस्बा सहसवान में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने समाजवादी की जिला पंचायत अध्यक्ष मधू चंद्रा और सपा विधायक आशुतोष मौर्य “राजू” की उपस्थिति में गेस्ट हाउस का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने सपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा गेस्ट हाउस बनवाया गया है, जिसका स्थानीय जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ता योजनाओं के बारे में आम जनता को बतायें।

इस दौरान राज्यमंत्री के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष मधू चंद्रा और विधायक आशुतोष मौर्य “राजू” ने गेस्ट हाउस की गुणवत्ता को भी देखा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नेम सिंह यादव के अलावा क्षेत्र के अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक 

विकास की चेन में जुड़ी एक और कड़ी, राज्यमंत्री ने किया बिजली घर का उद्घाटन

Leave a Reply