सपा ने घोषणा पत्र में किये वादे शत-प्रतिशत पूरे किये: धर्मेन्द्र

सपा ने घोषणा पत्र में किये वादे शत-प्रतिशत पूरे किये: धर्मेन्द्र
हरी झंडी दिखा कर बस रवाना करते सांसद धर्मेन्द्र यादव।
हरी झंडी दिखा कर बस रवाना करते सांसद धर्मेन्द्र यादव।

समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर उत्तर प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज बदायूं के सपा कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सरकार की पिछले तीन साल की उपलब्धियों की चर्चा की गई एवं समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र को शत्-प्रतिशत लागू करने पर हर्ष व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी बनवारी सिंह यादव ने की व मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव मौजूद रहे। संचालन गुलफाम सिंह यादव ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ रहा है। चुनाव से पूर्व समाजवादी पार्टी द्वारा जो घोषणा पत्र जारी किया गया था, वह शत्-प्रतिशत पूरा हो चुका है। 40 लाख से अधिक लोगों के लिए समाजवादी पेंशन दी जा रही है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। समाजवादी एम्बुलेंस सेवा, महिला हेल्पलाइन, किसानों की कर्जमाफी जैसी अनेकानेक योजनाओं से पूरे प्रदेश की जनता को फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि बदायूं जनपद में घोषणा पत्र से बढ़ कर मेडीकल कॉलेज, ओबरब्रिज, अनेक पुल, फोर लेन हाइवे तथा सैकड़ों सड़कें बन रही हैं, इसके विपरीत केन्द्र की भाजपा सरकार ने पूरे देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। कालाधन वापसी, सुरक्षित सीमायें तथा आतंकवाद का सफाया जैसी उनकी चुनावी बातें झूठी साबित हो चुकी हैं। आने वाले समय में देश व प्रदेश की जनता भाजपा द्वारा किये गये इस विश्वासघात का मुंहतोड़ जबाब देगी। धर्मेन्द्र यादव सपा सुप्रीमो की बीमारी और इस दौरान बदायूं का हाल-चाल जानने की उनकी उत्सुकता की चर्चा करते हुए भावुक हो गये।
अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य बनवारी सिंह यादव ने कहा कि बदायूं नगर पालिका परिषद के चुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है। पार्टी की ओर से फातिमा रजा को समर्थन दिया गया है। उन्होंने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी समर्थित प्रत्याशी फातिमा रजा को जिताकर ही दम लेना है। उन्होंने आगे कहा कि बदायूं में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, वे सभी बदायूं के सांसद विकास पुरूष धर्मेन्द्र यादव की बदौलत ही सम्भव हो सके है। हम सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछले तीन वर्ष में किये गये जनकल्याणकारी कार्याें को गांव तथा वार्ड स्तर तक पहुंचाने का कार्य करें, जिससे इन योजनाओं से समाज का हर वर्ग अधिक से अधिक लाभान्वित हो सके।
कार्यक्रम में सहसवान के विधायक ओमकार सिंह यादव, शेखूपुर के विधायक आशीष यादव, बिसौली के विधायक आशुतौष मौर्य, सदर विधायक आबिद रजा, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, सुरेशपाल सिंह चौहान, रजनीश गुप्ता, हरप्रसाद सिंह पटेल, आस मोहम्मद खां, बलवीर सिंह यादव, गुलफाम सिंह यादव, अवधेश यादव, महबूब सकलैनी, सर्वेश यादव, राजू यादव, अशोक यादव, खालिद रजा, इन्द्रपाल सिंह, ओमवीर सिंह, नबाब सिंह, मधु सक्सेना, खजाना देवी, तनवीर हसन खां, सलीम अहमद, सुखवीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, हीरालाल वर्मा, रहीश मियां और प्रभात अग्रवाल सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांसद धर्मेन्द्र यादव ने आज बदायूं क्लब परिसर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में लोहिया ग्राम बस सेवा का भी शुभारंभ किया। पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखा कर उन्होंने बसों को रवाना करते हुए कहा कि इस बस सेवा से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बड़ी सुविधा होगी।

Leave a Reply