न्यायपालिका से ऊपर जाकर राम मंदिर प्रकरण में कुछ नहीं करेंगे: मौर्य

न्यायपालिका से ऊपर जाकर राम मंदिर प्रकरण में कुछ नहीं करेंगे: मौर्य

बदायूं जिले में प्रथम चरण में होने वाले स्थानीय नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़े-बड़े महारथी भी उतार दिए हैं। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज कई स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया। स्वामी प्रसाद मौर्य का गदगद कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत भी किया।

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र सक्सेना, जिलाध्यक्ष हरीश कुमार शाक्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक आरके शर्मा, विधायक कुशाग्र सागर, विधायक धर्मेन्द्र कुमार शाक्य, विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य के साथ जाकर नगर पालिका बिसौली, सहसवान, बिल्सी, उझानी और नगर पंचायत अलापुर में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने बदायूं में भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल के कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रमों में विभिन्न स्थानों पर आशीष शाक्य, गुलशन प्रताप सिंह, अमन गुप्ता, लालबहादुर शाक्य, दीक्षा माहेश्वरी, राहुल शंखधार, योगेश प्रताप सिंह, राजीव गोयल, प्रदीप गोयल, पीयूष शाक्य और मोहित गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से भी बात की, इस दौरान उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुद्दा न्यायालय पालिका में विचाराधीन है, इसलिए न्यायालय पालिका से ऊपर जाकर और कानून को अपने हाथ में लेकर राम मंदिर प्रकरण में कुछ नहीं करने वाले। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा विकास के मुद्दे पर लड़ रही है, जिससे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा और विरोधियों का सूपड़ा साफ हो जायेगा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

पढ़ें: सूअर, कुत्ता, गधा, उल्लू तक को सम्मान, शूद्र को नहीं: मौर्य

Leave a Reply