आईएएस और पीसीएस अफसरों के बड़े स्तर पर हुए तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े अफसरों का रविवार खराब कर दिया। बड़े स्तर पर प्रशासनिक तबादले किये गये हैं, जिससे अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। 3 आईएएस और 42 पीसीएस अफसरों को इधर-उधर किया गया है, कई जगह प्रमुख पद खाली थे, जिन्हें भर दिया गया है।

गया प्रसाद को विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का दायित्व दिया गया है। सुख लाल भारती सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे, इन्हें नगर निगम, सहारनपुर का नगर आयुक्त भी बना दिया गया है। महेंद्र कुमार को विशेष सचिव, नगर विकास विभाग बनाया गया है। विजय कुमार सिंह को अपर निदेशक सूडा, लखनऊ, कपिल सिंह को मुख्य विकास अधिकारी- मैनपुरी, रेनू तिवारी को मुख्य विकास अधिकारी- सहारनपुर, देव कृष्ण तिवारी को मुख्य विकास अधिकारी- बदायूं, मदनान्तक प्रताप सिंह को विशेष कार्याधिकारी, नोएडा, गौतमबुद्धनगर, राकेश वर्मा को विशेष सचिव, गृह विभाग, मनोज कुमार को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग, शीतला प्रसाद को विशेष सचिव, कार्मिक विभाग में तैनात किया गया है।

इसी तरह चंद्र शेखर को मुख्य विकास अधिकारी- बिजनौर, नंद लाल सिंह को कुलसचिव उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय, शत्रोहन वैश्य को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलसचिव और चतुर्भुजी गुप्ता को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय- झांसी का कुलसचिव बनाया गया है। कुमार विनीत को अध्यक्ष राजस्व परिषद स्टाफ अफसर, प्रवरशील को मुख्य विकास अधिकारी- बलिया, गंगाराम गुप्ता को सचिव विकास प्राधिकरण- इलाहाबाद, ऋतू सुहास को अपर नगर आयुक्त- इलाहाबाद, विजय कुमार को विशेष सचिव सतर्कता, विजय को विशेष सचिव गृह, उर्मिला देवी सोनकर को सचिव एससी/एसटी आयोग बनाया गया है।

सर्वेश कुमार को अपर आयुक्त- इलाहाबाद, अमित कुमार (द्वतीय) को अपर आयुक्त- मेरठ, नितिन मदान को अपर जिलाधिकारी- बिजनौर, श्रीराम यादव को विशेष कार्याधिकारी- गौतमबुद्ध नगर, विद्या शंकर सिंह को नगर आयुक्त- शाहजहाँपुर, रमेश चंद्र को अपर जिलाधिकारी- बस्ती, रामप्रकाश को नगर मजिस्ट्रेट- झांसी, सचिन कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी- ग्रेटर नोयडा, अमरीश कुमार श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी- शाहजहाँपुर, दिवाकर सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन- गौतमबुद्ध नगर, विवेक श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी- बाँदा, लवकुश त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी- संभल बनाया गया है।

अजय कुमार अवस्थी को मुख्य राजस्व अधिकारी- गाजीपुर, रामेश्वरनाथ त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी प्रशासन- देवरिया, शेरी को नगर मजिस्ट्रेट- सहारनपुर, साहब लाल को अपर जिलाधिकारी- कानपुर ग्रामीण, अजीत कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट- गोरखपुर, प्रदीप कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट- बांदा, नलिनी कांत सिंह को नगर मजिस्ट्रेट- अलीगढ़, मनीष कुमार नाहर को अपर जिलाधिकारी- लखनऊ, ज्ञानेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष हापुड़ विकास प्राधिकरण, जयशंकर दुबे को संयुक्त सचिव माध्यमिक शिक्षा और शत्रुध्न सिंह को बल विकास का निदेशक बनाया गया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply