ब्राह्मण क्रांति मोर्चा की टीम ने भाजपा प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के लिए मांगे वोट

ब्राह्मण क्रांति मोर्चा की टीम ने भाजपा प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के लिए मांगे वोट

गोरखपुर शहर में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी आदित्यनाथ योगी का चुनाव लड़ाने पहुंचे ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने डोर-टू-डोर संपर्क किया, उन्होंने भाजपा को भारी बहुमत से विजय दिलाने की अपील की, इस दौरान उनका विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत भी किया गया, साथ ही उन्होंने तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यालय पर मंत्रणा भी की।

दूसरे चरण में बरेली मंडल में भाजपा का टैंपो हाई करने के बाद डॉ. शैलेश पाठक पहले लखनऊ पहुंचे, जहाँ कानून मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक को वोट देने की अपील की, इसके बाद वे अमेठी पहुंचे, जहां भाजपा प्रत्याशी राजा संजय सिंह के समर्थन में वोट मांगे, इसके बाद वे गोरखपुर आ गये, यहाँ उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद ब्राह्मण क्रांति मोर्चा की टीम के साथ बैठक की और सभी से चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।

व्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने गोरखपुर शहर के मोहल्ला संध्या नगर में घर-घर जाकर वोट मांगे, इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी आदित्यनाथ योगी को ऐतिहासिक मतों से जिताने की अपील की। डॉ. डा पाठक ने लोगों से कहा कि आप गोरखपुरवासी बहुत भाग्यशाली हैं, जिन्हे महाराज जी जैसा नेतृत्व मिला है, उन्होंने कहा कि आपका मत एक यशस्वी मुख्यमंत्री को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए दिया जा रहा है, इसकी कीमत समझें। ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि पांडे ने कहा कि क्रांति मोर्चा का पूरा संगठन महाराज जी के समर्थन में जुटा हुआ है, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एक-एक मत मतदान वाले दिन बूथ तक पहुंचना चाहिए, इस दौरान साथ में अभिषेक अग्रहरी, अनूप मिश्रा, ध्रुव तिवारी, प्रदीप पांडेय, नीलिमा त्रिपाठी और सीपी मिश्रा उपस्थित रहे।

इससे गोरखपुर भाजपा कार्यालय पर पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सदस्य ब्रजलाल के साथ ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. शैलेश पाठक ने जन-संवाद कार्यक्रम में भाग लिया, इस दौरान पूर्व डीजीपी ब्रजलाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की प्रचंड लहर चल रही है, आने वाली 10 मार्च को भाजपा 350 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। कार्यक्रम को क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि गोरखपुर की जीत उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड बनाएगी, उन्होंने कहा पूरे प्रदेश का भ्रमण किया है, जिसमें हर जगह मोदी-योगी एवं कमल के फूल के नाम पर वोट पड़ रहा है। उन्होंने कहा की महिला सुरक्षा के नाम पर महिलाएं एकजुट होकर मतदान कर रहीं हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग भाजपा प्रत्याशी आदित्यनाथ योगी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने गोरखपुर पहुंचे, वहां उन्होंने ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. शैलेश पाठक के साथ मिलकर चुनाव प्रचार किया, इस दौरान अतुल गर्ग ने लोगों को समझाते हुए कहा कि मतदान वाले दिन सभी लोग जागरूकता से अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। डॉ. पाठक ने अतुल गर्ग के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि एक ईमानदार मुख्यमंत्री को वोट देने का जबरदस्त उत्साह गोरखपुर वासियों के दिल में देखने को मिल रहा है, यहाँ ऐतिहासिक मतदान होगा, इसके अलावा गोरखपुर चुनाव कार्यालय पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह ने ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. शैलेश पाठक के साथ चुनावी चर्चा की, इस दौरान दोनों नेताओं ने आदित्यनाथ योगी को ऐतिहासिक वोटों से जिताने की अपील की।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply