लड़की फंसाने का गैंग चलाता है नशेड़ी जोड़ा, सामूहिक यौन उत्पीड़न का मुकदमा

लड़की फंसाने का गैंग चलाता है नशेड़ी जोड़ा, सामूहिक यौन उत्पीड़न का मुकदमा
नशा होने के कारण जमीन पर पड़ा युवक।

बदायूं जिले के कस्बा उझानी में मंदिर परिसर से पकड़े गये नशेड़ी युवक-युवती के प्रकरण में बड़ा खुलासा हुआ है। एक गिरोह है, जो लड़कियों को फंसा कर उनका वीडियो बना लेता है और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता है। पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि कस्बा उझानी स्थित भूतेश्वर मन्दिर में देर रात एक युवक और एक युवती नशे में अश्लील हरकतें कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि युवक उझानी का ही है और मन्दिर के पुजारी का बदनाम बेटा है, जबकि युवती बदायूं शहर में स्थित लालपुल के आसपास की है। पुलिस ने लड़की के परिजनों को बुला लिया और सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकतें करने का मुकदमा दर्ज कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

उक्त लोगों के पकड़े जाने की खबर फैली, तो और भी कई लोग सामने आने लगे। पता चला कि यह एक गिरोह है, जो लड़कियों को फंसाता है, उनका वीडियो बनाता है और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता है, इस गैंग का अड्डा मंदिर परिसर ही है। एक पीड़ित लड़की का पिता सामने आया है, उसने इस गिरोह के विरुद्ध तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने उसकी बेटी का सामूहिक यौन उत्पीड़न करने का पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त युवती भी गिरोह की सदस्य बताई जा रही है, लेकिन लड़की होने के कारण पुलिस ने उसके साथ नरमी बरती है, वह एडवांस किस्म की है। बीती रात पकड़े जाने पर युवती पुलिस से कह रही थी कि लाइफ एक बार मिलती है, इसे एन्जॉय करना चाहिए, इसमें गलत क्या है। बताते हैं कि लड़कियों को फंसाने में उक्त युवती भी गिरोह की मदद करती थी।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबर पढ़ने को क्लिक करें लिंक

पुलिस ने मंदिर में अश्लील हरकतें करते हुए नशेड़ी प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया

Leave a Reply