सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने बाढ़ ग्रस्त गाँव में बांटी राहत सामग्री

सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने बाढ़ ग्रस्त गाँव में बांटी राहत सामग्री
लोगों से बात करते हुए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र को देखते आशीष यादव।

बदायूं जिले में एक बड़ा इलाका बाढ़ की चपेट में हैं, जहां के लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासनिक अफसर इस बार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र को लेकर ज्यादा गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। सत्ता पक्ष के नेता भी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लोगों से मुंह मोड़े हुए हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव आज पीड़ित लोगों के बीच गये, जहां उन्होंने लोगों की परेशानियों से भरी जिन्दगी के बारे में जाना।

उसावां ब्लॉक क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त ग्राम अहमदनगर बछौरां में दोपहर के समय सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष यादव पहुंचे, उन्होंने ग्रामवासियों से उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली। पूरा क्षेत्र बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है, जिसे देख कर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने अभी तक ग्रामवासियों के लिये राहत सामग्री का कोई भी इंतजाम नहीं किया है। प्रदेश सरकार को भी किसान की हुई बर्बादी से कोई सरोकार नहीं रह गया है, यह जनविरोधी सरकार है।

दौरे पर गये आशीष यादव ने पीड़ित ग्रामवासियों को दैनिक उपयोग की वस्तुयें व खाने का सामान वितरित किया, साथ ही उन्होंने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि उनकी और पार्टी की ओर से जो भी मदद संभव है, वह मदद की जायेगी, इस मौके पर सुरेश पाल सिंह चौहान, हिमांशु यादव, अशोक यादव, ठा. लल्लू सिंह, रामवीर कश्यप, सुरेंद्र प्रधान, वामेश्वर, राकेश गुप्ता, अर्जुन सिंह पाल, देवेन्द्र सिंह, कुलदीप यादव, हरभान सिंह, ठा. जयपाल सिंह एवं राकेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply